फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ली कार्बूजिए की विरासत होगी डिजिटलाइज, रिसर्च सेंटर बनेगा

Tue, 01 Sep 2015 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-19 स्थित ली कार्बूजिए सेंटर अब देश दुनिया में शोधकर्ताओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने इसे रिसर्च सेंटर बनाने का फैसला लिया है। एडवाइजर विजय कुमार देव के निर्देश पर सेंटर डायरेक्टर दीपिका गांधी कुछ अन्य एक्सपर्ट के साथ मिलकर रिसर्च सेंटर का खाका तैयार करने में जुटी हैं। पूरे सेंटर को तैयार होने में डेढ़ से दो साल तक का समय लग सकता है। प्रशासन रिसर्च सेंटर के लिए अलग से फंड भी जारी करेगा।
विज्ञापन


यह किया जाएगा बदलाव :
चंडीगढ़ के निर्माण के समय में कार्बूजिए द्वारा तैयार स्कैच, फोटोग्राफ और फर्नीचर कार्बूजिए सेंटर में रखे गए हैं। प्रशासन ने अब सभी चीजों का डिजिटलाइजेशन करने का फैसला लिया है। रिसर्च सेंटर बनाने के लिए एक्सपर्ट स्टाफ, कंप्यूटर सहित अन्य जरूरी सामान रखा जाएगा। सेंटर में अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बेहतर बनाने के लिए जाने माने आर्किटेक्ट रजनीश वत्स और आर्किटेक्ट एमएन शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। इसके रिसर्च सेंटर बनने पर देश-विदेश के रिसर्चर ली कार्बूजिए पर और बेहतर तरीके से शोध कर सकेंगे।

शहर के युवाओं को दिखाया जाएगा चंडीगढ़ का हेरिटेज
सेंटर डायरेक्टर ने बताया कि चंडीगढ़ के बारे में जानकारी देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने इसी सत्र से सभी स्कूलों में एक चैप्टर शामिल करने का फैसला लिया है। बुकलेट तैयार कर डीपीआई (स्कूल) के पास भेजी गई है। उन्होंने बताया कि पांचवीं से आठवीं क्लास के स्टूडेंट ली कार्बूजिए से लेकर चंडीगढ़ के इतिहास के बारे में इस किताब के माध्यम से जानकारी हासिल करेंगे। भविष्य में सभी स्कूल और कालेज स्टूडेंट्स को सेंटर दिखाने के लिए प्रिंसिपल को चिट्ठी लिखी जाएगी।
विज्ञापन


ली कार्बूजिए सेंटर को रिसर्च सेंटर के तौर पर डेवलप करने की तैयारी है। इस काम में करीब 2 साल का समय लग सकता है। दुनिया भर से शोधकर्ता सेंटर में जानकारी जुटाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

- दीपिका गांधी, डायरेक्टर ली कार्बूजिए सेंटर, सेक्टर-19 चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें