फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: दमकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द, शहर को सात जोन में बांटा, आठ मार्केटों में तैनात रहेंगी गाड़ियां

Sat, 11 Nov 2023 04:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शहर के चीफ फायर ऑफिसर गुरिंदर सिंह सोढी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि दिवाली के दिन लोग घर और सड़कों के किनारे भी मोमबत्तियां और दीये जलाएंगे, जिससे आग लगने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में सभी फायर कर्मियों को नजर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में दिवाली के दिन आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष तैयारी की गई है। सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द हैं। शहर को सात जोन में बांटा गया है और स्टेशन फायर ऑफिसर की जिम्मेदारी तय की गई है। सबसे व्यस्त रहने वाली आठ मार्केटों में दिवाली के दिन दमकल विभाग की गाड़ी खड़ी रहेंगी। साथ ही अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में पेट्रोलिंग ज्यादा होगी और कई गाड़ियां स्टैंडबाय पर रखी जाएंगी।

विज्ञापन


शहर के चीफ फायर ऑफिसर गुरिंदर सिंह सोढी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि दिवाली के दिन लोग घर और सड़कों के किनारे भी मोमबत्तियां और दीये जलाएंगे, जिससे आग लगने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में सभी फायर कर्मियों को नजर रखनी चाहिए और आग लगने की सूचना मिलने पर कम से कम समय में पहुंचना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

भीड़भाड़ वाली आठ मार्केट में 13 नवंबर सुबह 8:00 बजे तक आठ गाड़ियां तैनात रहेंगी। फायर स्टेशन अधिकारी की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। आदेश में गाड़ी का नंबर भी बताया गया है ताकि कोई असमंजस न रहे। फायर ब्रिगेड के दोपहिया वाहनों की भी ड्यूटी लगाई है। वह उन इलाकों में पेट्रोलिंग करेंगे, जहां भीड़भाड़ ज्यादा रहेगी। आपात स्थिति के लिए फायर स्टेशन में भी गाड़ियां खड़ी रहेंगी। इसके अलावा 20 कर्मचारियों की ड्यूटी नगर निगम के फायर व अन्य ब्रांच में भी लगाई गई है, जो दिवाली के दिन भी ड्यूटी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्केटों में तैनात रहेंगी गाड़ियां

सेक्टर-15 की पटेल मार्केट, सेक्टर 17 के प्लाजा, सेक्टर 19 के सदर और पालिका बाजार, सेक्टर 22 के अरोमा लाइट प्वाइंट (जो शास्त्री मार्केट को भी कवर करेगी), सेक्टर 26 की ग्रेन मार्केट, एलांते मॉल, हाउसिंग बोर्ड चौक और डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड के पास तैनात रहेगी। इसके अलावा डीसी ऑफिस की तरफ से जिन-जिन स्थानों पर पटाखे की दुकान लगाने की अनुमति दी गई है, उसके पास भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां खड़ी रहेंगी।

अधिकारी-कर्मचारियों का बनाया व्हाट्सएप ग्रुप

समन्वय बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों और ड्यूटी कर्मचारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। इसमें ड्यूटी करते हुए फोटो-वीडियो डालनी होगी। आदेश दिए गए हैं कि सभी अग्निशमन टैंकरों के साथ-साथ वाहनों की प्राथमिक चिकित्सा किटों की जांच की जानी चाहिए। सभी रिजर्वायर और टेंडर 24 घंटे भरे होने चाहिए। सभी फायर स्टेशन के बूस्टर टैंक, रिफिलिंग पॉइंट्स आदि का निरीक्षण करें। सभी कर्मचारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है।
 
फायर स्टेशन क्षेत्र क्षेत्राधिकार इंचार्ज व संपर्क नंबर
सेक्टर 11 सेक्टर 1, 2, 3, 4, 10, 11, 12, 14, 15,25,  धनास, खुड्डा लाहौरा, खुड्डा जस्सू,  खुड्डा अलीशेर, कैंबवाला और सारंगपुर नरेश कुमार, एसएफओ 7889037903
सेक्टर 17  सेक्टर 9, 16, 17,18, 21, 22, 23, 24, 35 जगतार सिंह, एसएफओ 9988570387
सेक्टर 32 सेक्टर 32, 33, 34,43, 44, 45, 46, 51, 52, ग्राम बुड़ैल, कजहेड़ी, 61 लाल बहादुर, एसएफओ 9888489969
सेक्टर 38 सेक्टर 36, 37,38, 38 (वेस्ट), 39,40,  41, 42,53, 54, 55, 56, बड़हेड़ी, बुटरेला, अटावा, डड्डूमाजरा, मलोया, पलसोरा अनिल के शर्मा, एसएफओ 9888253827
औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 सेक्टर 20, 28, 29, 30, औद्योगिक क्षेत्र-1, रायपुर कलां, रायपुर खुर्द, मक्खन माजरा और दरिया दलीप सिंह, एसएफओ 7696345000
फेज-2 राम दरबार सेक्टर 31, 47, 48, 49, 50, 63, औद्योगिक क्षेत्र फेज-2, राम दरबार कालोनी, करसान, हल्लोमाजरा, बहलाना, फैदां दशहरू सिंह, एसएफओ 9592727554
मनीमाजरा सेक्टर 5,6, 7, 8, 19, 26, 27, 32, 38, आईटी पार्क, किशनगढ़, भगवानपुरा मनीमाजरा और मौली जागरां गुलशन के. कालरा, एसएफओ 7888345834

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें