फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कहां बनेंगे लर्निंग लाइसेंस

Sun, 04 May 2014 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए एसडीएम कार्यालय के ई-दिशा केंद्र में ‘स्टाल’ नामक केंद्र स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन


कंप्यूटराइज लर्निंग लाइसेंस बनाने के इस केंद्र का उद्घाटन पांच मई को सुबह 10 बजे डीसी डा. साकेत कुमार करेंगे। एसडीएम विनय प्रताप सिंह ने बताया कि पहले लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए पुलिस लाइन अंबाला शहर में टेस्ट देने के बाद जिला निरीक्षक से हस्ताक्षर करने की औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती थीं।

इस कारण लोगों को बार-बार पुलिस लाइन तथा एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब स्टाल नामक केंद्र पर एसडीएम कार्यालय में ही लर्निंग लाइसेंस का टेस्ट लिया जाएगा। पहले दिन टेस्ट में फेल होने वाला व्यक्ति दूसरे दिन तैयारी के साथ टेस्ट में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट पास करने के लिए दो या उससे अधिक अवसर भी दिए जा सकते हैं। एक दिन में टेस्ट पास करने के लिए दूसरी बार अवसर नहीं मिलेगा। एसडीएम ने बताया कि इस टेस्ट में यातायात नियमों से संबंधित 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह पूरी प्रक्रिया कंप्यूटर के माध्यम से की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें