फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी खबर, लर्निंग एसेसमेंट टेस्ट का रिजल्ट कैंसिल

Thu, 10 Jul 2014 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग द्वारा पिछले वर्ष 17 नवंबर को करवाई गई लर्निंग लेवल एसेसमेंट परीक्षा और इसका परिणाम रद्द करते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अब राज्य स्तर पर नए सिरे से 24 अगस्त को परीक्षा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही इस मामले में संबंधित सभी याचिकाओं का निपटारा कर दिया है। परीक्षा का परिणाम 20 फरवरी को आने पर बड़ी धांधली सामने आई थी और हरियाणा की शिक्षा सचिव की जांच में भी धांधली की पुष्टि हुई थी।

अब हाईकोर्ट ने शिक्षा सचिव सुरीना राजन द्वारा तय मानकों के तहत परीक्षा आयोजित कराने एवं उन दो केंद्रों के परीक्षार्थियों को अलग बैठाने की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है। इन दो सेंटरों के लगभग सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए थे और जिनकी वजह से ही परीक्षा में धांधली सामने आई थी।
विज्ञापन


यह था मामला
अरुंधति दीक्षित एवं अन्य ने याचिका में आरोप लगाया था कि हरियाणा में कराई गई परीक्षा में धांधली हुई। 85 छात्रों के चयन केलिए परीक्षा में 15737 छात्र बैठे, लेकिन जब परिणाम आया तो अकेले तीन स्कूलों से 76 छात्र उत्तीर्ण हो गए। 11 छात्रों को अंक बराबर होने के कारण उत्तीर्ण दर्शाया गया था।

जिन तीन स्कूलों के 76 छात्र उत्तीर्ण रहे थे, उनमें 53 छात्र महेंद्रगढ़ के एक में बने एक ही परीक्षा केंद्र के थे, बाकी समस्त राज्य से केवल 23 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। यही नहीं इन तीन स्कूलों ने परिणाम घोषित होने से एक दिन पहले ही विज्ञापन देकर अपने स्कूलों के छात्रों का परिणाम अखबारों में प्रकाशित करवा दिया था।

इस मामले की जांच शिक्षा सचिव सुरीना राजन ने की थी और हाईकोर्ट को सौंपी रिपोर्ट में कहा था कि इन तीन परीक्षा केंद्रों में या तो बड़े स्तर पर नकल हुई या फिर स्टाफ ने ड्यूटी में कोताही बरती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें