फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेसलर बनना है तो लीजिए ग्रेट खली से 3 टिप्स

Fri, 03 Apr 2015 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
आप भी रेसलर बनना चाहते हैं तो दुनिया में रेसलिंग में नाम कमाने वाले ग्रेट खली के ये 3 टिप्स आपके बहुत काम आएंगे। भारत के प्रसिद्ध रेसलर द ग्रेट खली ने पहला टिप्स देते हुए कहा कि रेसलर बनने के लिए करीब एक वर्ष का समय लग जाता है।
विज्ञापन


रेसलर बनने के लिए हमारे पास झारखंड, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, दिल्ली व अन्य राज्यों से नौजवान पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया पानीपत, चंडीगढ़, मोगा से तीन नौजवान सीडब्ल्यूई रेसलिंग के लिए विदेशों में भिजवाए हैं, जो भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।
दूसरा टिप्स देते हुए खली बोले कि रेसलर बनना बहुत ही कठिन काम है।

इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। नशे व अन्य कुरीतियों को समाप्त कर केवल अपने शरीर की तरफ ध्यान होता है। तीसरे टिप्स में रेसलर बनने के लिए नौजवान को शक्ल से नहीं बल्कि दिमाग से खूबसूरत होना चाहिए, ताकि वह जरूरत पड़ने पर सामने वाले प्रतिद्वंद्वी पर भारी पड़ सके।
विज्ञापन


खली मंगलवार को राजपुरा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मयूर रेस्टोरेंट पहुंचे थे। यहां उनका समाज सेवी काका राम नंबरदार बनवाड़ी की अगुवाई में यूनिवर्सल हेल्थ क्लब के बाउंसरों की टीम ने स्वागत किया।
विज्ञापन

'आत्मरक्षा के लिए रेसलिंग प्रशिक्षण्‍ा ले लड़कियां'

खली ने बताया कि उन्होंने नौजवानों को रेसलर स्टार बनाने के लिए जालंधर में सेंटर खोला है, जिसमें अभी करीब 30 लड़के प्रशिक्षण ले रहे है। इसके अलावा विदेशों से करीब 30 और नौजवान प्रशिक्षण के लिए जल्द पहुंचेंगे।

उन्हें रेसलिंग के अलावा वेट लिफ्टिंग, जूडो कराटे व अन्य गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार क्रिकेट की तरह रेसलिंग को बढ़ावा दे तो नौजवानों इस क्षेत्र में भी देश का नाम रोशन कर सकते हैं। पानीपत, चंडीगढ़, मोगा के तीन रेसलर विदेशों में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार से बढ़ावा मिलने पर देश के लाखों नौजवान रैसलिंग में कदम बढ़ा सकते हैं।

ग्रेट खली टीम की लड़कियों को प्रशिक्षित करने वाली बॉबी रेसलर दिल्ली व रीटा रानी लुधियाना ने कहा कि लड़कियों को आत्म रक्षा के लिए रेसलिंग की क्लास में दाखिला लेना चाहिए। ताकि वह प्रशिक्षित होकर समाज की अन्य लड़कियों को जागरूक कर सकें।

अच्छी फिल्म मिली तो काम करेंगे
खली ने बताया कि उन्हें फिल्मों में काम करने के लिए बहुत ऑफर आ रहे है और कई फिल्मों में वह काम कर भी चुके हैं। उन्होंने बताया कोई अच्छी फिल्म मिलेगी तो वह उसमें जरूर काम करेंगे। उनका मुख्य लक्ष्य नौजवानों को प्रेरित करके उन्हें रेसलर बनाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें