चंडीगढ़। लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) सिस्टम के विरोध में बुधवार को चंडीगढ़ जिला अदालत के वकीलों ने पेन डाउन हड़ताल की। इससे पहले भी वकील भूख हड़ताल कर अपना विरोध जता चुके हैं। आंदोलन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक चौहान, उपाध्यक्ष संदीप गुज्जर, सचिव अमीश शर्मा, कोषाध्यक्ष उज्ज्वल भसीन सहित मुकेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, एएस गुजराल, आरएल मौर्य और नरेश कुमार शामिल रहे।
बार एसोसिएशन ने जजों से अनुरोध किया कि आंदोलन में शामिल वकीलों की अनुपस्थिति के दौरान उनके मामलों में कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए। वकीलों का कहना है कि एलएडीसी सिस्टम से स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं, खासकर युवा वकीलों के रोजगार और आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने लीगल सर्विस अथॉरिटी से इस व्यवस्था की समीक्षा की मांग की।