फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लॉरेंस का करीबी गैंगस्टर काली भड़का... एसआई से की गाली गलौज, जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर रविंदर उर्फ काली ने चंडीगढ़ पुलिस के एसआई से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने थानेदार की शिकायत पर बुड़ैल जेल में बंद काली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

काली बुडै़ल जेल की तीन नंबर बैरक में बंद है। काली ने 2015 में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जेल से भागने में भी मदद की थी। सेक्टर-26 पुलिस लाइन में तैनात एएसआई परमजीत सिंह की ड्यूटी बुड़ैल जेल से काली को जिला अदालत में पेश करने की लगी थी। इस दौरान परमजीत के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी थे। जेल पहुंचने पर काली ने एसआई परमजीत के साथ गाली गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर काली ने परमजीत को जान से मारने की भी धमकी दी, जिसके बाद परमजीत ने काली के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में शिकायत दी।
होटल संचालक का उसी की स्कॉर्पियो कार में किया था अपहरण : वर्ष 2017 में होटल संचालक का उसी की स्कॉर्पियो कार में अपहरण करने का मामला काफी सुर्खियों में था। पुलिस वारदात में शामिल स्काॅर्पियो कार को सात साल बाद भी ढूंढ नहीं पाई। अदालत से दिसंबर 2024 को रविंदर उर्फ काली समेत पांच आरोपी बरी हो गए।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें