दिवंगत हास्य कलाकार जसपाल भट्टी को एक बार फिर से चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त कर दिया गया है।
इससे पहले लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें एंबेसडर के पद से हटा दिया गया था क्योंकि उनकी पत्नी सविता भट्टी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई थी और उन्हें पार्टी की ओर से टिकट भी दे दी थी।
पत्नी के राजनीति में शामिल होने के कारण उस समय ट्रैफिक पुलिस ने जसपाल भट्टी को ब्रांड एंबेसडर के पद से हटा दिया था। इससे पहले 1 नवंबर 2013 में एक साल के लिए जसपाल भट्टी को ब्रांड एबेडसर नियुक्त किया गया था।
मालूम हो कि 25 अक्तूबर 2012 को जसपाल भट्टी की मौत पंजाब के शाहकोट के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उस समय जसपाल भट्टी कार की पिछली सीट पर बैठे थे और कार एक मोड पर पेड़ से टकरा गई थी।
भट्टी ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी हालाकि पिछली सीट पर बिना बेल्ट के बैठने से कोई चालान नहीं कटता है लेकिन उनकी मौत के बाद ट्रैफिक पुलिस लोगों को पिछली सीट पर भी बेल्ट पहनकर बैठने के लिए जागरूक कर रही है।