फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज दाखिले का आखिरी दिन, सीट से दो हजार कम रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के 12 कॉलेजों में सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज में दाखिले के लिए अप्लाई करने का सोमवार को आखिरी दिन है। शिक्षा विभाग इस बार सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज की 16 हजार सीट पर दाखिला प्रक्रिया आयोजित करवा रहा है लेकिन रविवार शाम तक के आंकड़े देखें तो विभाग के पास उम्मीद से कम रजिस्ट्रेशन हुए हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न कोर्सेज के लिए सिर्फ 14,076 रजिस्ट्रेशन हुई है। सोमवार को सेंट्रलाइज्ड दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल बन्द हो जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने इस बार शहर के गवर्नमेंट और प्राइवेट फंडेड कॉलेजों के लिए सेशन 2020-21 दाखिले के लिए ज्वाइंट प्रॉस्पेक्ट्स तैयार किया है। दाखिले के लिए विद्यार्थी विभाग की वेबसाइट http://www.dhe.chd.gov.in पर जाकर अपने पसन्द के कोर्सेज और कॉलेज के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ट्राइसिटी के अलावा दूसरे राज्यों के स्टूडेंट्स को भी पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ के कॉलेज पसंद होते हैं। लेकिन इस बार कोविड-19 के चलते कॉलेजों के लिए कम रजिस्ट्रेशन हुए हैं। हर साल पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, लद्दाख और उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आवेदन करते है।
विद्यार्थी अपना नंबर रखें चालू, फोन पर ही होगी सीट कंफर्म
शिक्षा विभाग ने प्रॉस्पेक्ट्स में लिखा है कि इस बार पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। काउंसलिंग या डॉक्यूमेंट सबमिट करने के लिए विद्यार्थी को कॉलेज आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए विद्यार्थी अपना ईमेल एड्रेस और फोन नंबर सही उपलब्ध करवाएं क्योंकि विद्यार्थी को सीट कन्फर्मेशन की जानकारी मैसेज के माध्यम से दी जाएगी। इसलिए विद्यार्थी दाखिला खत्म होने तक फॉर्म में दिए गए नंबर को चालू रखें, जिससे स्टाफ को संपर्क करने में परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कोर्सेज में सर्वाधिक हुए रजिस्ट्रेशन
1. बीकॉम- 5650
2. बीबीए- 2786
3. बीसीए- 1772
4. बीएससी नॉन-मेडिकल- 1233
5. बीएससी मेडिकल- 746
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें