फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनावः कांग्रेस का टिकट चाहिए तो जल्द करें आवेदन, ये हैं खास शर्तें

Wed, 10 Aug 2016 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo
विज्ञापन
पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस में भी टिकटों के लिए सियासी जंग शुरू हो गई है। साल 2017 में होने वाले चुनाव के लिए पार्टी का टिकट बांटने की मंशा सेदावेदारों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साफ संकेत है कि कांग्रेस भी इस बार पहले उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और शिअद-भाजपा से लीड लेते हुए सबसे पहले अपने 19 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अकाली दल और भाजपा में अभी उम्मीदवारों को लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं है, लेकिन कांग्रेस ने भी टिकट वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांग्रेस टिकट केइच्छुक दावेदारों से आवेदन लेने की प्रक्रिया आठ अगस्त को शुरू हो गई है। 15 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे।

उसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक टीम सभी आवेदनों की पड़ताल करेगी। इस बार कुछ खास शर्तें रखी गई हैं, उन्हें पूरा किया गया है या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। उसके बाद टीम अगस्त अंत तक सभी आवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंप देगी। बाद में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा पंजाब की चुनाव और स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया जाएगा। जोकि हर हलके के दावेदारों को शॉर्ट-लिस्ट करके एक पैनल बनाकर एआईसीसी को भेजेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस बार कांग्रेस ने कुछ खास शर्तें रखी हैं। सबसे पहले तो दावेदारों से अपने हलके के हर बूथ केदो-दो लोगों का ब्यौरा मांगा गया है। ताकि जो लोग गंभीर न हों, वे आवेदन ही न करें। उसके बाद उनसे शपथ पत्र मांगा गया है कि अगर उन्हें टिकट न मिला तो वे कहीं से भी पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पहले दो दिनों में ही काफी लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। मालवा, माझा और दोआबा, सभी जगहों से आवेदन आ रहे हैं। आखिरी दो दिनों में सबसे ज्यादा आवेदन आने की उम्मीद है।

सिटिंग एमएलए का भी कट सकता है टिकट
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले है साफ किया है कि सभी मौजूदा विधायकों को टिकट मिलने की कोई गारंटी नहीं है। टिकट का एक मात्र क्राइटेरिया इस बार विनेबिलिटी ही होगा। मंगलवार को मानसा में भी कैप्टन ने कहा कि विनेबिलिटी और हलकों में परफॉर्मेंस को देखते हुए कुछ मौजूदा विधायकों का टिकट इस बार काटा जा सकता है। विनेबिलिटी और परफॉर्मेंस का आकलन करने के लिए निजी एजेंसियों से सर्वे कराया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें