फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: लक्खा सिधाना साथियों समेत हिरासत में, स्कूल में प्रदर्शन करने पर पुलिस का एक्शन

Wed, 08 Nov 2023 01:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

स्कूल प्रबंधन ने लक्खा सिधाना की ओर से स्कूल में पंजाबी को नजरअंदाज करने संबंधी लगाए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि स्कूल में पंजाबी को लाजमी विषय के तौर पर रखा गया है। पंजाबी के साथ जरा भी भेदभाव नहीं हो रहा है। बेवजह बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
लक्खा सिधाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार दोपहर लाला कस्तूरी लाल सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल रामपुरा फूल पर पंजाबी बोली को नजरअंदाज करने का आरोप लगाकर विरोध कर रहे लक्खा सिधाना और उसके करीब छह साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उस पर स्कूल के सामने भाषणबाजी कर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित कर माहौल खराब करने का आरोप है। हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस सिधाना को ले गई। स्कूल प्रबंधन ने लक्खा सिधाना पर स्कूल में दाखिल होकर दुर्व्यवहार करने के भी आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने बताया कि किसी मामले में लक्खा सिधाना सोमवार को अपने कुछ साथियों के साथ सर्वहितकारी स्कूल में आया था। इस दौरान उसने विद्यार्थियों को कक्षाओं से बाहर बुला लिया और स्कूल पर पंजाबी बोली को नजरअंदाज करने के आरोप लगा भाषणबाजी करने लगा। इस दौरान सिधाना ने स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल से दुर्व्यवहार भी किया गया। लक्खा सिधाना ने अन्य राज्य से प्रिंसिपल लाकर थोपने और प्रिंसिपल को पंजाबी न आने का आरोप लगाया। सिधाना ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर मंगलवार को स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन करने की बात कहते हुए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।

स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि स्कूल का संचालन करने वाली संस्था विद्या भारती को मामले की जानकारी दे दी गई थी। दूसरी ओर सिधाना की ओर से मंगलवार को स्कूल के आगे प्रदर्शन करने के एलान पर डीएसपी मोहित अग्रवाल की अगुवाई में स्कूल के आगे और महराज रोड पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इस दौरान दोपहर करीब 11 बजे लक्खा सिधाना साथियों के साथ महराज रोड स्थित स्थानीय जौड़े पुल के पास पहुंचकर स्कूल के खिलाफ नारेबाजी करने लगा। स्कूल के कुछ बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे। मौके पर मौजूद डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने लक्खा सिधाना और उसके साथियों को शांत कराने की कोशिश की। बातचीत के बेनतीजा रहने पर लक्खा और उसके साथी दोबारा प्रदर्शन करने लगे। यह देख पुलिस ने लक्खा और उसके साथियों को हिरासत में लेकर बस में बैठा लिया। डीएसपी मोहित अग्रवाल ने कहा कि किसी को शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

पंजाबी लाजमी विषय है, जरा भी भेदभाव नहीं

उधर, स्कूल प्रबंधन ने लक्खा सिधाना की ओर से स्कूल में पंजाबी को नजरअंदाज करने संबंधी लगाए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि स्कूल में पंजाबी को लाजमी विषय के तौर पर रखा गया है। पंजाबी के साथ जरा भी भेदभाव नहीं हो रहा है। बेवजह बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि फिलहाल लक्खा एवं उसके साथियों को हिरासत में लिया है। अभी लक्खा एवं उसके साथियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें