जंगल तक दौड़ कर निर्वस्त्र स्नैचर को काबू करने वाली लेडी कांस्टेबल संतोष कुमारी को आईजी आरपी उपाध्याय 29 जून को सम्मानित करेंगे।
उन्हें सेक्टर-26 में पुलिस की सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग के समापन समारोह में 11बजे सम्मानित किया जाएगा। संतोष कुमारी ने शुक्रवार को सेक्टर-26 के लाइट प्वाइंट से एक बुजुर्ग महिला का पर्स छीन कर भागने वाले स्नैचर संजय का पीछा किया तो वह जंगल में भाग गया।
संतोष कुमारी भी पीछे-पीछे जंगल में चली गई, जहां स्नैचर पकड़े जाने से बचने के लिए कपड़े उतार कर निवस्त्र हो गया। मगर संतोष कुमारी ने बिना डरे उसे गिरफ्तार कर लिया। संतोष कुमारी ने 1997 में कांस्टेबल पद पर चंडीगड़ पुलिस में ज्वाइन किया था।