फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडिज को यूटी प्रशासन देगा ये तोहफा

Sat, 20 Sep 2014 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से लेडीज के लिए स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। शुरुआत में ट्रायल बेस पर सेक्टर-11 व 42 के गर्ल्स कॉलेज, गर्ल्स स्कूल्स और सेक्रेट्रिएट में काम करने वाली महिलाओं के लिए यह सर्विस शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने इसका रूट अभी फाइनल नहीं किया है। शुक्रवार को एडिशनल सेक्रेट्री ट्रांसपोर्ट एसके सेतिया ने इस संबंध में आदेश जारी किए। इसके साथ ही उन्होंने सीटीयू की बसों में लेडीज के लिए 8 सीटें परमानेंट रिजर्व कर दी हैं।

मतलब बस में अगर लेडीज न भी हों तो भी जेंट्स उन सीटों पर नहीं बैठ सकेंगे। यह जिम्मेदारी कंडक्टर, ड्राइवर और चेकिंग स्टाफ की होगी। वैसे ये फैसला पहले से लागू था, लेकिन अक्सर लेडीज सीट्स खाली होने पर जेंट्स वहां बैठ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दफ्तरों से हटाया टेक्निकल स्टाफ को
पिछले कई सालों से दफ्तरों में काम कर रहे टेक्निकल स्टाफ को हटाने के भी आदेश जारी हो गए हैं। टेक्निकल स्टाफ को वापस वर्कशॉप में भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें