फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर : लुधियाना में लाडोवाल बाईपास लोगों के लिए खुला, 20 मिनट में पूरा होगा घंटे भर का सफर

Wed, 31 Mar 2021 08:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
लाडोवाल बाईपास। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर, रायकोट, जगरांव, मुल्लांपुर दाखा से जालंधर जाने वाले वाहन चालकों को अब लुधियाना जाने की जरूरत नहीं रही। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने लुधियाना के वेरका मिल्क प्लांट से बनाए गए लाडोवाल बाईपास को खोल दिया है। अब जालंधर जाने वाला पूरा ट्रैफिक इस बाईपास के माध्यम से सीधे लाडोवाल टोल प्लाजा पर पहुंचेगा। इस बाईपास के खुलने से एक घंटे का सफर महज 20 मिनट में तय होगा। बाईपास खुलने से महानगर निवासियों को भी राहत मिलेगी, क्योंकि जालंधर की तरफ जाने वाले लोगों को अब शहर में आने की जरूरत नहीं रहेगी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि फिरोजपुर से जालंधर जाने वाले वाहन चालकों को वेरका मिल्क प्लांट से लाडोवाल जाने के लिए आरती चौक होते हुए भारत नगर चौक, जगरांव पुल, एलिवेटेड रोड से जालंधर बाईपास की तरफ से 17 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इस रूट पर जालंधर बाईपास तक कुल 12 ट्रैफिक सिग्नल आते हैं। 

इन्हें पार करने में करीब एक घंटे का समय लगता है। हर समय ट्रैफिक जाम रहने के कारण कई बार लोगों को लुधियाना पार करने में एक घंटे से अधिक समय लग जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 390 करोड़ से इस प्रोजेक्ट को तैयार किया है। 2016 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसका शिलान्यास किया था।
विज्ञापन


शहरवासियों को होगा फायदा 
इस योजना के पूरा होने पर केवल लुधियाना जालंधर या फिर जालंधर से लुधियाना के आगे जाने वाले लोगों को फायदा नहीं होगा, बल्कि शहरवासियों को फायदा भी होगा। क्योंकि इस समय फिरोजपुर रोड, सदन बाईपास के अलावा वेरका मिल्क प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों को जालंधर जाने के लिए कोई विकल्प नहीं था। बाईपास के बन जाने से अब वह भी इसका फायदा ले सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें