फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में लद्दाख विद्यार्थियों का कैंडल मार्च, अमेरिका की नीतियों के विरोध में उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे लद्दाखी विद्यार्थियों ने वीरवार को कैंपस के अंदर शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च के दौरान छात्रों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली हुसैनी खामेनेई के समर्थन में और अमेरिका की नीतियों के विरोध में अपनी आवाज उठाई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना था कि दुनिया के कई हिस्सों, खासकर मध्य पूर्व में अमेरिका की दखलअंदाजी वाली नीतियों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ रहा है। इसी के विरोध में उन्होंने यह शांतिपूर्ण मार्च आयोजित किया। मार्च के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांति और एकजुटता का संदेश भी दिया। इस कैंडल मार्च को विद्यार्थी संगठन सत्थ ने भी समर्थन दिया। संगठन ने पीयू के अन्य छात्रों से भी अपील की कि वह ऐसे मुद्दों पर अपनी राय रखें और शांति व न्याय के समर्थन में आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें