फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-35 मार्केट में चलती कार बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-35 स्थित मार्केट में गुरुवार को चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार पंजाब के रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी बलविंदर सिंह और उनके साथी सतर्कता के चलते सुरक्षित बाहर निकल आए। हालांकि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बलविंदर सिंह अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-21 से सेक्टर-35 मार्केट स्थित एक कॉफी शॉप की ओर जा रहे थे। मार्केट के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे एक राहगीर ने इशारा कर उन्हें गाड़ी रोकने को कहा। कार रोकने पर पता चला कि बोनट से धुआं निकल रहा है।
स्थिति भांपते हुए बलविंदर सिंह ने तुरंत कार सड़क किनारे खड़ी की और सभी लोग बाहर निकल आए। देखते ही देखते कार में आग भड़क उठी और लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर एहतियातन आसपास के क्षेत्र को घेर लिया।
बलविंदर सिंह ने बताया कि कार वर्ष 2011 मॉडल की थी। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें