फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में आई CM केजरीवाल की हिसार रैली, एकजुट हुए मजदूरों ने दागा गंभीर आरोप

Mon, 26 Mar 2018 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
arvind kejriwal - फोटो : twitter
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हिसार रैली विवादों में आ गई है। दरअसल, मजदूरों ने एकजुट होकर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। मजदूरों का कहना है कि रैली में शामिल होने के लिए पार्टी की ओर से खाना और पैसे देने का वादा किया गया था। रैली में आने के लिए हर एक को खाना और 350 रुपये देने को कहा गया था, लेकिन रैली के बाद यह वादा नहीं निभाया गया। न तो खाना मिला और न ही पैसे।
विज्ञापन

 


 

जो वादा मोदी पूरा न कर सके, उसे ‘आप’ पूरा करेगी

kejriwal - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को हिसार के पुराने गवर्नमेंट कॉलेज के मैदान में हरियाणा बचाओ रैली की। यहां केजरीवाल ने हरियाणा में चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। केजरीवाल ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू न कर पीएम मोदी ने किसानों के साथ धोखा किया है। आम आदमी पार्टी की हरियाणा में सरकार बनने पर हम स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि 2014 में प्रचार के समय पीएम मोदी ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था। हाथ में शपथ पत्र लहराते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह शपथ पत्र सुप्रीम कोर्ट में देकर भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के लिए कहा था। मोदी जी ने किसानों के साथ धोखा किया है। मैं अपनी जन्मभूमि पर खड़ा होकर कसम खाता हूं, हरियाणा में आप की सरकार बनने पर हम स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करेंगे। जो काम पीएम मोदी नहीं कर सके, वह केजरीवाल करेंगे।

केजरीवाल नई शर्ट खरीद ले तो केस कर देते हैं....
बीजेपी धन्ना सेठों की पार्टी है। विजय माल्या नौ हजार करोड़ और नीरव मोदी 11 हजार करोड़ लेकर भाग गया। भाजपा वाले कहते हैं कि हमें पता नहीं लगा। केजरीवाल एक नई शर्ट खरीद ले तो केस कर देते हो। ये तुम्हारे चाचे-ताऊ हैं, जिनको तुमने भगा दिया है। आजादी के बाद इतने बड़े घोटाले कभी नहीं हुए। जितने बैंकिंग घोटाले इस भाजपा सरकार में हो रहे हैं।
विज्ञापन

नीरव मोदी, विजय माल्या को कब लाओगे....

रैली में हिस्सा लेते हुए केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
हम एक ही सवाल पूछ रहे हैं पीएम साहब! यह बता दो नीरव मोदी, विजय माल्या को कब लाओगे। हमारे पैसे किस बैंक में सुरक्षित हैं। कहीं ऐसा न हो कि बैंक दिवालिया हो जाएं, जिसमें हमारे पैसे डूब जाएं। खट्टर सरकार के विरुद्ध हाथ खड़े करवाकर आंदोलन का एलान किया कि ‘आप’ सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि हरियाणा की पूर्व हुड्डा सरकार ने जिस भ्रष्टाचार को शुरू किया था, उसे खट्टर सरकार ने पांच गुणा आगे बढ़ा दिया है। केजरीवाल ने कहा इस रैली से वह शपथ लेकर जाएं कि जब तक हरियाणा में भाजपा सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे।

हुड्डा और खट्टर ने मिलकर कराए दंगे
केजरीवाल ने कहा कि दंगे कराने में बीजेपी नंबर वन है। हिंदू, मुस्लिम, मराठा, नॉन मराठा, जाट, नॉन जाट के दंगे भाजपा ने कराए। हरियाणा में हुड्डा और खट्टर ने मिलकर दंगे कराए। जब दुकानें जलाई जा रही थीं, तब कहां थे खट्टर साहब। नए हरियाणा का निर्माण पुराने नेताओं से नहीं होगा। 50 साल में इन सभी दलों की सरकार बनीं। किसी ने काम नहीं किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें