पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें सेब की चार पेटियां पड़ी थीं। जिसमें आरोपी ने ऊपर सेब तो नीचे एक एक-एक किलो के चालीस पैकेट हेरोइन के छिपा रखे थे। एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि यह रिकवरी एसटीएफ की अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसका पिता दिलबाग सिंह दो हत्याओं के मामले में पिछले 23 वर्षों से जेल में सजा काट रहा है। जबकि उसका भाई पलविंदर सिंह नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद है।
वह पिछले तीन साल से हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहा है और पाकिस्तान के तस्करों से हेरोइन मंगाता है। वहां से हेरोइन मंगवाकर आरोपी पंजाब के अलावा बाहरी राज्यों में भी सप्लाई करता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी किन लोगों से हेरोइन की खेप लाकर किन्हें सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी के पाकिस्तानी संबंधों का भी पता लगाने में जुटी हुई है। ताकि पता चल सके कि पाकिस्तान के कौन-कौन से लोग और कैसे उसके संपर्क में है।