फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 में स्ट्रेचर पर सोता मिला मजदूर, कारण पूछा तो भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में दो ऐसे लोग मिले जो सिर्फ आराम फरमाने वहां पहुंचे थे। दोनों को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर भगाया। अमर उजाला में 11 अप्रैल को सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ने की खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सोमवार रात सुरक्षाकर्मियों को दूसरे तल पर स्ट्रेचर पर एक व्यक्ति लेटा मिला। उसे जगाकर पूछा तो उसने बताया कि वह मरीज नहीं है। फैक्टरी से लौटते हुए रात ज्यादा हो गई तो वह घर जाने के बजाय अस्पताल में ही खाली पड़े स्ट्रेचर पर सो गया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पुलिस को सौंपने की बात कही तो वह माफी मांगते हुए वहां से निकल भागा। इसी तरह अस्पताल के हॉल में एक अन्य व्यक्ति मिला जो मकान का किराया न चुका पाने के कारण 10 दिन से अस्पताल में आकर सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें