किराना व दूध की उधार भी देनी है। उसने जुलाई के पहले सप्ताह में कुरुक्षेत्र के रेलवे रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी में 50 हजार रुपये के लोन का आवेदन किया। 16 जुलाई को उसको फोन कर बताया कि आपका सिबिल स्कोर ठीक न होने की वजह से लोन नहीं दिया जा सकता।
सिबिल रिपोर्ट में दिखाए गए 16 लोन
राजकुमार ने बताया कि उसने अपना सिबिल रिकॉर्ड निकलवाया तो वह हैरान रह गया। उसके रिकॉर्ड में 16 लोन दिखाए गए हैं। इनमें 50.50 करोड़ का 27 अप्रैल 2013 का कॉमर्शियल व्हीकल लोन दिखाया गया है। कई लोन तो हर महीने दिखाए गए हैं। इसके अलावा किसान क्रेडिट, ऑटो व ट्रैक्टर लोन दिखाया गया है। उसकी सिबिल रिपोर्ट में 57 करोड़ 75 लाख 20 हजार रुपये के लोन दिखाए गए हैं।
राजकुमार ने बताया कि उसने 30 सितंबर 2015 को 20 हजार रुपये का मुद्रा लोन लिया था। इस राशि में अपनी चाय की दुकान शुरू की थी। इसका 17,119 रुपये जमा कराना बाकी है। सिबिल रिपोर्ट में उसके लोन को नहीं दर्शाया गया, जबकि बाकी मोटी राशि के लोन उसकी रिपोर्ट में दिए गए हैं। उसके गांव के पड़ोसी पवन कुमार ने उसके साथ ही आवेदन किया था, उसको लोन मिल गया है लेकिन राजकुमार के आवेदन को रद्द कर दिया गया है।
- तारीख कारण लोन राशि
- 19 जून 2020- अन्य 10,000
- 20 दिसंबर 2019- पर्सनल लोन 53,9500
- 26 अप्रैल 2019- पर्सनल लोन 10,95,000
- 11 मार्च 2019- पर्सनल लोन 50,000
- 13 फरवरी 2019- ऑटो लोन 300000
- 11 फरवरी 2019- कॉमर्शियल व्हीकल लोन 300000
- 05 नवंबर 2018- अन्य 15,000
- 06 अप्रैल 2018 - अन्य 15,000
- 21 सितंबर 2017- अन्य 25,000
- 06 मार्च 2017- बिजनेस लोन-एग्रीकल्चर 70,000
- 18 नवंबर 2015- कंज्यूमर लोन 20,000
- 18 नवंबर 2015 कंज्यूमर लोन 20,000
- 05 नवंबर 2015- बिजनेस लोन-एग्रीकल्चर 70,000
- 15 सितंबर 2015- टू-व्हीलर लोन 40,500
- 15 मार्च 2015- बिजनेस लोन-जनरल 50000
- 27 अप्रैल 2013- कॉमर्शियल व्हीकल लोन 50,50,00000
कुल राशि- 50,76,20,000
सिविल एजेंसी से मांगा है स्पष्टीकरण: गुमरा
जिला अग्रणी बैंक हरिसिंह गुमरा ने कहा कि यह तकनीकी खामी की वजह से हुआ है। जल्द ही इसके दुरूस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने इस मामले में सिबिल एजेंसी को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण भी मांगा है। फिलहाल पता चला है कि राजकुमार ने तीन लाख रुपये के लोन लिए हैं, इसके बारे में भी उससे डिटेल मांगी गई है।