केयू प्रशासन ने कुंटिया अध्यक्ष अन्य कर्मचारी नेताओं को कुलपति व कुलसचिव की 50 मीटर परिधि में न आने का चेतावनी देते हुए नोटिस भिजवाया है।
कुलसचिव डा. केसी रल्हाण ने बताया कि जिस तरह आऊटसोर्सिंग कर्मियों को प्रशासन द्वारा कुलपति और रजिस्ट्रार कार्यालय की परिधि से दूर रहकर प्रदर्शन करने का नोटिस दिया गया था, उसी तरह अब कुंटिया अध्यक्ष मान सिंह, महासचिव सुनील कक्कड़ सहित अन्य कर्मचारी नेता संत कुमार, रविंद्र तोमर, यशपाल सैनी, रामलाल, रामेश्वर सैनी, चंद्र सिंह, पोलीराम व आजाद सिंह को यह नोटिस देते हुए चेताया गया है।
यदि वे वीसी व रजिस्ट्रार कार्यालय की 50 मीटर परिधि में आकर प्रदर्शन करते हैं, तो फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं कुंटिया महासचिव सुनील कक्कड़ ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केयू प्रशासन कर्मियों की आवाज को दबाना चाहता है, इसलिए ऐसी हरकतें कर रहा है। कानून का सहारा लेकर वे कर्मियों को दबाने का प्रयास कर किया जा रहा है, जोकि अनुचित है।