फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत पहुंचीं कुमारी सैलजा, बोलीं- खेल मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त करे सरकार

Sun, 01 Jan 2023 12:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)

सार

कुमारी सैलजा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी पानीपत के उद्योगपतियों से भी मिलेंगे और उनकी समस्याएं भी सुनेंगे। उन्होंने अपनी यात्रा का थीम जारी करते हुए कहा है कि इस यात्रा से नफरत छोड़ो और भारत जोड़ो की शुरुआत की जा रही है। 
विज्ञापन
पानीपत पहुंचीं कुमारी सैलजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा पानीपत पहुंची। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकत्रित किया और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान कुमारी सैलजा ने खेल मंत्री संदीप सिंह पर निशाना साधा और कहा कि आरोपों से घिरे मंत्री को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए या सरकार को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जांच के बाद दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

विज्ञापन


कुमारी सैलजा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी पानीपत के उद्योगपतियों से भी मिलेंगे और उनकी समस्याएं भी सुनेंगे। उन्होंने अपनी यात्रा का थीम जारी करते हुए कहा है कि इस यात्रा से नफरत छोड़ो और भारत जोड़ो की शुरुआत की जा रही है। 

उन्होंने राहुल गांधी की पांच से छह जनवरी तक पानीपत में चलने वाली यात्रा का शेड्यूल जारी किया और कहा कि पांच जनवरी को हरियाणा में दूसरे चरण के तहत राहुल गांधी की यात्रा सनौली के रास्ते पानीपत में आएगी। छह जनवरी को सनौली से पैदल मार्च करते हुए सेक्टर 13-17 के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी। यहां लाखों की संख्या में जनसभा को राहुल गांधी संबोधित करेंगे। इसके आगे फिर पैदल यात्रा करनाल की ओर रवाना होगी और अंत में कश्मीर में झंडा फहराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें