फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारी सैलजा ने राज्यसभा में उठाया अवैध खनन का मुद्दा, सरकार को घेरा, सख्त कानून की पैरवी की

Tue, 03 Dec 2019 08:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कुमारी सैलजा। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने अवैध खनन के मुद्दे पर मंगलवार को केंद्र व प्रदेश सरकार को संसद में घेरा। उन्होंने सत्र के दौरान प्रदेश में हो रहे अवैध खनन के मुद्दे को उठाया। इससे पहले वह चंडीगढ़ में एआईसीसी मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भी भाजपा सरकार को निशाने पर ले चुकी हैं। 

विज्ञापन


सैलजा ने कहा कि पूरे देश में अवैध खनन हो रहा है। 2018-19 में एक लाख 15 हजार 492 मामले अवैध खनन के पाए गए और यह बढ़ते ही जा रहे हैं। सख्त कानून न होने के चलते अवैध खनन बढ़ रहा है। एनजीटी ने आदेश दिए हैं कि जो भी वाहन अवैध खनन करता पाया जाए, उस वाहन को पकड़कर उसकी एक्स शोरुम कीमत की पचास प्रतिशत राशि लेकर ही छोड़ें। लेकिन, इसके तहत आज तक कोई भी वाहन नहीं पकड़ा गया है। 

उन्होंने हरियाणा विधानसभा में खनन को लेकर पेश कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में अवैध खनन बड़े स्तर पर हो रहा है। खनन ठेकेदार दोगुने या इससे अधिक खनन क्षेत्र में खनिजों का दोहन कर रहे हैं। यहां तक कि गैरकानूनी खनन के चलते नदी के बहाव का मुंह तक मोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन


बांध की सीमा बदल दी गई है और गैरकानूनी पुल बनाए गए हैं। खनन ठेकेदार दोगुने क्षेत्र में खनिजों का दोहन कर राजस्व को चूना लगा रहे हैं। सालाना सरकार को पांच हजार करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है। सैलजा ने संसद में कहा कि यह घोटाला प्रशासन और सरकार की मिलीभगत के बिना नहीं हो सकता है। जब सरकार के पास सैटेलाइट इमेज हैं तो यह हजारों करोड़ों का घोटाला कैसे हो रहा है। उन्होंने हरियाणा के अवैध खनन घोटाले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें