फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के 'युवा शक्ति सम्मान समारोह' में कुमार विश्वास ने खूब हंसाया, 10 प्रतिभाओं का सम्मान

Wed, 27 Feb 2019 01:20 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
कुमार विश्वास
विज्ञापन
शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्रों में देश-प्रदेश का मान बढ़ाने वाली प्रतिभाओं को अमर उजाला ने युवा शक्ति सम्मान से नवाजा। इसके लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले 10 युवक -युवतियों को मंच पर प्रतिष्ठित लोगों ने सम्मानित किया। साथ ही युवा दिलों की धड़कन कुमार विश्वास ने अपनी कविताओं और गीतों से समा बांध दिया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय का जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान अमर उजाला का सहयोगी रहा।
विज्ञापन


वहीं कार्यक्रम में स्टाल वार्ट अलोय इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ब्रिल्स इंस्टीट्यूट, होटल ली मेरीडियन, एसजीएमपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडवा, भगवान परशुराम कॉलेज कुरुक्षेत्र, फिनिक्स क्लब कुरुक्षेत्र सहायक सहभागी रहे, जबकि डिवाइन क्लार्क हॉस्पिटैलिटी सहभागी, संगमेश्वर इवेंट एंड प्रमोशन आउटडोर ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम में हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. आरसी मिश्रा मुख्यातिथि रहे तो विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. केसी शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बाद में कवि कुमार विश्वास ने मंच संभाला और अपनी कविताओं से समा बांध दिया।

कुमार विश्वास ने अपने चुटकीले अंदाज में दर्शकों को खूब हंसाया। देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं सुनाकर लोगों में देश सेवा का जज्बा भी पैदा किया। कार्यक्रम में मौजूद हर वर्ग के लोगों ने खूब आनंद लिया। यहां पहुंच हर व्यक्ति ने अमर उजाला द्वारा किए गए कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए।
विज्ञापन


इन प्रतिभाओं को किया सम्मानित
गुजरात के न्यायाधीश बने कुरुक्षेत्र वासी देवांशु शर्मा, दो बड़े शोध कर चर्चा में आए एनआईटी के छात्र हिमांशु अग्रवाल, केयू में लगातार पांच वर्षों तक टॉपर रहे कुरुक्षेत्रवासी दीपक कुमार, दिव्यांग खिलाड़ी पैराशूटर अंबाला वासी दीपक सैनी, 2017 में सीए परीक्षा में टॉपर रहे मोहित गुप्ता, मल्टी पर्पज एंबुलेंस तैयार कर चुके चरखी दादरी वासी अमित फौगाट, द फ्लेम्ज ऑफ बिगनिंग उपन्यास  को लेकर चर्चा में आए युवा लेखक यमुनागर वासी आरित गुप्ता, सबसे कम उम्र में रिकार्ड मतों से मेयर बनी अवनीत कौर, तीरंदाजी के गोल्ड मेडल विजेता हरविंदर सिंह चीका, हॉकी गोल्ड मेडलिस्ट भीम अवार्डी शाहाबाद वासी राजनी बाला, भीम अवार्डी पहले ओलंपियन बॉक्सर कुरुक्षेत्र वासी संदीप गोलन, स्वच्छ भारत अभियान में देश भर में तीसरा स्थान हासिल करने वाले कुरुक्षेत्र के छात्र सुशील कुमार, इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी गौतम, लेखिका डॉ. कविता वर्मा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें