चंडीगढ़। सेक्टर 42 में मंगलवार को कुमाऊं सभा की कार्यकारिणी व सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान प्रधान गोकुल सिंह नगरकोटी ने की। बताया गया कि कुमाऊं की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक परंपरा को संजोए रखने के उद्देश्य से इस वर्ष भी कुमाऊं सभा चंडीगढ़ की ओर से 1 मार्च को सेक्टर 42 में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे और प्रधान गोकुल सिंह नगरकोटी ने बताया कि कुमाऊंनी होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि रागों, प्रेम और भक्ति का संगम है। शशि प्रकाश पांडेय ने बताया कि समारोह सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगा। सभा के महासचिव भगत सिंह रावत ने बताया कि शहर के कई गणमान्य व्यक्ति इस समारोह में उपस्तिथ होकर इसकी गरिमा बढ़ाएंगे।