चंडीगढ़। नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी-करप्शन फोर्स (एनएचआरएसीएफ) के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी के नेतृत्व में चेयरमैन अनिल वोहरा, उपाध्यक्ष राजन महाजन और महासचिव रजत मल्होत्रा के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी निशांत कुमार यादव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एस्टेट ऑफिस में फर्स्ट-इन, फर्स्ट-आउट प्रणाली लागू करने के लिए सराहना की। संगठन ने पारदर्शी एवं नागरिक-हितैषी प्रशासन को बढ़ावा देने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।