नया गांव स्थित कुमाऊं भवन में कुमाऊं सभा की ओर से कुमाऊंनी संस्कृति पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कुमाऊं के लोक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
कुमाऊं सभा नया गांव के प्रधान धर्मानंद तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने भव्य प्रस्तुतियां दीं।
इसमें कुमाऊं के प्रसिद्ध झोड़े, चांचरी, भगनोल पर आधारित गीत और नृत्य पेश किए।
काफी संख्या में कुमाऊंनी लोगों ने इसमें शिरकत की। सभा के महासचिव मोहन सिंह मिरोला ने बताया कि कार्यक्रम में कुमाऊं सभा चंडीगढ़ के प्रधान बचन सिंह नगरकोटि, चंडीगढ़ नगर निगम की सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी सहित कई लोग उपस्थित रहे।