फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं ‘निधि सिंह’ की हीरोइन नहीं, हीरो हूं'

Sun, 15 Jun 2014 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक जितनी भी फिल्मों में अभिनय किया, उसमें सिर्फ हीरोइन थी। अब ‘निधि सिंह’ में फिल्म की हीरोइन नहीं, हीरो की भूमिका निभा रही हूं।
विज्ञापन


अपनी आगामी फिल्म के बारे में चर्चा करते हुए यह बात अभिनेत्री कुलराज रंधावा ने कही। फिल्म की प्रमोशन के लिए वीरवार दोपहर वे फिल्म के निर्देशक जैवी ढांडा और निर्माता इंदर भंडल के साथ सेक्टर 27 स्थित प्रेस क्लब में पहुंची।

कुलराज ने अपने किरदार के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फिल्म में उनका नाम निधि सिंह है और सारी कहानी उसी के इर्द-गिर्द घूमती है। एक छोटे से गांव में रहने वाली निधि को उसके माता-पिता ने एक लड़की की तरह नहीं, लड़के की तरह पाला है। फिल्म में बहुत सारा ड्रामा, एक्शन और थ्रिल शामिल होगा। उन्होंने कहा कि यह फिल्म महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए लड़ने को प्रेरित करेगी।
विज्ञापन


आज से होगी शूटिंग शुरू:
फिल्म के निर्देशक जैवी ने कहा कि वह इस से पहले दूरदर्शन के दो नाटकों में बतौर कलाकार काम कर चुके हैं। यह उनकी पहली फिल्म होगी। इसकी शूटिंग शुक्रवार से चंडीगढ़ और इसके आस पास के इलाकों में शुरू होगी।
विज्ञापन


फिल्म के संवाद गौरव भल्ला और प्रतीक सिंह ने लिखे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर केंद्रित फिल्में उन्हें अकसर लुभाती थीं इसलिए उन्होंने अपने निर्देशन की शुरुआत एक महिला प्रधान फिल्म से करने की सोची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें