हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले कुलदीप बिश्नोई को अब कांग्रेस बाहर का रास्ता दिखाएगी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, बिश्नोई को को सीडब्ल्यूसी (विशेष आमंत्रित) की सदस्यता से हटाकर पार्टी से निलंबित किया जाएगा। विधानसभा से सदस्यता रद्द कराने के लिए अध्यक्ष को पत्र भी लिखा जाएगा।
वहीं राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन की हार के बाद कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट किया कि फन कुचलने का हुनर आता है मुझे, सांप के खौफ से जंगल नही छोड़ा करते। वहीं माकन की हार के तुरंत बाद कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने भी ट्वीट किया कि हम समंदर हैं, हमें खामोश रहने दो, जरा मचल गए तो शहर ले डूबेंगे।