आउटसोर्सिंग कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल व केयू प्रशासन के बीच एक बैठक हुई। सोमवार को हुई बैठक में रजिस्ट्रार डॉ. केसी रल्हाण ने कर्मियों को आश्वासन दिया कि दो सितंबर को सभी कर्मचारियों को वापस काम पर रखने के निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
ठेका यूनियन का प्रतिनिधिमंडल कुलसचिव डॉ. केसी रल्हाण से मिला। प्रतिनिधिमंडल में चेयरमैन मदन लाल, सुभाष चंद, गुलशन, रोशन लाल, प्रवीन तथा कुंटिया प्रतिनिधिमंडल में कुंटिया के वरिष्ठ उप-उपाध्यक्ष पोली राम, महासचिव सुनील कक्कड़, उप-प्रधान चंदन सिंह, सहसचिव रामलाल, प्रेस रविंद्र तोमर, सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संत कुमार, कोषाध्यक्ष रामेश्वर सैनी शामिल थे। रजिस्ट्रार से बैठक कर ठेका कर्मचारियों को पुन: सेवा में लेने की भी चर्चा की।
डा. रल्हण ने आश्वासन दिया की दो सितंबर को सुबह 9:15 बजे सभी ठेकेदारों को बुलाकर आदेश कर दिए जाएंगे। मौके पर स्थापना शाखा के सहायक कुलसचिव दुली चंद वर्मा, कुलसचिव के नीजि सचिव राजकुमार, पुलिस चौकी इंचार्ज चानन सिंह व देवेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहें। रजिस्ट्रार डॉ. केसी रल्हाण ने कहा कि कर्मियों को वापस काम पर लिया जाएगा।