फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देगी केयू

Wed, 10 Sep 2014 12:23 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
केयू ने विभिन्न विभागों में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने का निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय के कल्पना चावला हॉस्टल में सात दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


पहले दिन इस वर्कशॉप के लिए 100 से ज्यादा छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कर आत्मरक्षा के लिए टिप्स लिए। विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. डीडीएस संधू के निर्देशानुसार विभिन्न हॉस्टलों में रहने वाली छात्राओं को प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस कार्य योजना के लिए श्रीकृष्णा मार्शल आर्ट्स संस्था छात्राओं को निशुल्क प्रशिक्षण देगी। केयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर अनिल वशिष्ठ ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार करना है ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े और वे हर तरह की विपरीत परिस्थिति का मुकाबला करने में सक्षम हों।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले दिन बड़ी संख्या में छात्राओं ने कार्यशाला में भाग लेकर इस प्रशिक्षण में रुचि दिखाई। वहीं गर्ल्स हॉस्टल की चीफ वार्डन प्रोफेसर आशु शौकीन ने कहा कि पहली वर्कशॉप में जिस तरह का रिस्पांस मिल रहा है वह काबिले-तारीफ है।

छात्राएं आज हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं। कई बार उन्हें विपरीत हालात में भी काम करना होता है। इस वर्कशाप के माध्यम से न केवल उन्हें मार्शल आर्ट सिखाई जाएगी बल्कि इससे उनके व्यक्तित्व का विकास भी होगा।

उनके अनुसार केयू प्रशासन विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को हर तरह की सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है। सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं के लिए चार नई बसें खरीदी ताकि होस्टल से विभाग तक आने में उन्हें कोई परेशानी न हो। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के गर्ल्स हास्टल में कंप्यूटर लैब से लेकर आधुनिक जिम की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें