देश के पश्चिमोत्तर में हिमालय की शिवालिक पर्वतमाला की गोद में बसा चंडीगढ़ एक केन्द्रशासित प्रदेश है। यह देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के सपनों का शहर है।
इस शहर को फ्रांसिसी आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए ने डिजाइन किया है। मजेदार बात यह है कि यह शहर दो राज्यों पंजाब और हरियाणा की राजधानी है। यहां हिंदू देवी चंडी को समर्पित एक प्रचीन मंदिर है, जिसके नाम पर इसका नामकरण हुआ है।
अनोखे शहरी डिजाइन, आधुनिक वास्तुकला एवं निर्माण प्रक्रिया के कारण चंडीगढ़ दुनिया भर में भारत के पहले पूर्ण नियोजित शहर के रूप में लोकप्रिय है।
भारत-पाक विभाजन के बाद पंजाब को लाहौर के स्थान पर एक नई राजधानी की जरूरत थी। तब स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने एक नए और नियोजित शहर बनाने का फैसला किया।
सन् 1950 के दशक में फ्रांसिसी आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए ने उनके सपनों के शहर की रूपरेखा तैयार करनी शुरू की। वर्ष 1952 में इस शहर की आधारशिला रखी गई थी और नाम दिया गया चंडीगढ़।
नवंबर 1966 में इसे केन्द्रशासित प्रदेश का दर्जा दिया गया। साथ ही पंजाब और हरियाणा की राजधानी घोषित किया गया।
देश- भारत
केंद्रशासित प्रदेश- चंडीगढ़
जिला स्थापना- 1952
राज्यपाल- शिवराज वी पाटिल
मेयर- सुभाष चावला
कमिश्नर- विवेक प्रताप सिंह
कुल जनसंख्या- 1055450
महिलायें- 474787
पुरुष- 580663
लिंग अनुपात- 818
शहरी लिंग अनुपात- 822
ग्रामीण लिंग अनुपात- 690
साक्षरता दर- 86.5 प्रतिशत
क्षेत्र- 114 वर्ग किलोमीटर
एसटीडी कोड- 0172
भाषायें- हिन्दी, इंगलिश, पंजाबी
यात्रा का सही समय- मध्य अगस्त से नवम्बर
मुख्य खेल-
साइकिलिंग
गोल्फ
क्रिकेट
तैराकी
लोकप्रिय शाकाहारी व्यंजन-
मक्की की रोटी
सरसों का साग
दाल मक्खनी
कढ़ी
पंजाबी छोले, पालक पनीर
पंजाबी परांठा
बैंगन का भुर्ता
लोकप्रिय मांसाहारी व्यंजन-
बटर चिकन
पंजाबी लच्छा परांठा
चिकन टिक्का
अमृतसरी फिश
लोकप्रिय धार्मिक स्थल-
चंडी मंदिर
अम्ब साहिब गुरुद्वारा
बाओली साहिब गुरुद्वारा
कूहनी साहिब गुरुद्वारा
नाडा साहिब गुरुद्वारा
मनसा देवी मंदिर
नाभा साहिब गुरुद्वारा
म्यूजियम-
सिटी म्यूजियम
गवर्नमेंट म्यूजियम
इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम
म्यूजियम ऑफ इवोल्यूशन ऑफ लाइफ
त्योहार एंव मेले-
बैसाखी
तीज फेस्टिवल
फेस्टिवल ऑफ गार्डन्स
मैंगो फेस्टिवल
चंडीगढ़ कार्निवाल
क्रिसंथेमम शो
प्लाजा कार्निवाल
प्रमुख्ा शिक्षण संस्थान-
पंजाब यूनिवर्सिटी
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज
पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस
लोकप्रिय गार्डन्स-
पिंजौर गार्डन
रॉक गार्डन
रोज गार्डन
बॉटनीकल गार्डन
फ्रेगरेंस गार्डन
फिटनेस ट्रेल एंड फ्लावर गार्डन
शांति कुंज
स्मृति उपवन
टैरेसड फ्लावर गार्डन
कैकटस गार्डन
प्रमुख पर्यटन स्थल-
सुखना लेक
रॉक गार्डन
ओपन हैंड
लेजर वैली
कैपिटल कॉम्पलैक्सछतबीर जू
मोरनी हिल्स
चप्पड़ चिड़ी
प्रमुख शॉपिंग स्थल-
ऑटो केंद्र: सेक्टर 28, 21
किताब की दुकानें: सेक्टर 14, 17, 19, 22
इलेक्ट्रॉनिक सामान: सेक्टर 17, 22
फल, सब्जियों और अनाज: सेक्टर 26
फर्नीचर: सेक्टर 34, 7 (मध्य मार्ग)
परिधान, जूते: सेक्टर 17, 22, और 9
हार्डवेयर: सेक्टर 7, 18, 22
मेडिकल स्टोर: सेक्टर 11, 16, 22
मांस और मछली: सेक्टर 21
आभूषण शॉप्सः सेक्टर 17, 22, 35
सब्जी और फल स्टालों: सेक्टर 19, 20 और 22
प्रमुख शॉपिंग मॉल्स-
एलांते मॉल
सेंट्रा मॉल
टीडीआई मॉल
बिग बाजार
मॉल मैट्रिक्स अंसल प्लाजा
शालीमार
सिटी सेंटर
कोस्मो प्लाजा
सिटी एम्पोरियम
प्रमुख होटल्स-
जे डब्ल्यू मेरियट
पिकाडली
हैरीटेज
माउंट व्यू
ताज
शिवालिक व्यू
मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर-
डीटी सिनेमा
पीवीआर
पीवीआर एलांते
फन सिनेमा
किरण सिनेमा
नीलम थियेटर
पिकाडली सिनेमा
कैसे पहुंचे- सड़क के जरिये यह दो नेशनल हाइवे एनएच 21 (अंबाला-किन्नौर) और एनएच 22 (चंडीगढ़-लेह) से जुड़ा है। रेलमार्ग के जरिये कई ट्रेनें इसे विभिन्न शहरों से जोड़ती हैं। हवाई मार्ग से यह सभी महानगरों एवं प्रमुख शहरों से जुड़ा है।