फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कब होगा कांग्रेस प्रत्याशियों पर फैसला, कैप्टन ने बुलाई बैठक

Sat, 19 Nov 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
captain amrinder singh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची 3 दिसंबर के बाद किसी भी समय जारी हो सकती है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रदेश के लिए गठित चुनाव समिति की जल्दी बैठक बुलाने वाले हैं, जिसमें प्रत्याशियों के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह बैठक रविवार को हो सकती है क्योंकि कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की एक बैठक दिल्ली में 23 व 24 नवंबर को होने वाली है और कैप्टन अमरिंदर सिंह इस बैठक में पंजाब के प्रत्याशियों की सूची सौंपकर सहमति बनवाने की कोशिश कर सकते हैं। 

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 3 दिसंबर को होगी, जिसमें पंजाब के लिए प्रत्याशियों के नाम तय हो सकते हैं। हालांकि इस बैठक को औपचारिकता मात्र भी माना जा रहा है। इस बैठक के बाद ही कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी आलाकमान को प्रत्याशियों के नामों की सूची सौंपकर उन पर अंतिम सहमति हासिल करने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन


इस तरह पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का फैसला कांग्रेस आलाकमान ही करेगा। यह काम 3 दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद पार्टी अपने प्रत्याशियों का एलान करेगी। 

गौरतलब है कि पंजाब में सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) 69 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुका है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने अब तक पांच सूचियां जारी करते हुए प्रदेश की 117 में से 91 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। 

फिलहाल, शिअद की सहयोगी भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं और माना जा रहा है कि जालंधर में बूथ कार्यकर्ताओं की रैली जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मौजूद होंगे, में भाजपा अपने प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दे सकती है और संभवत: भाजपा प्रत्याशियों की सूची भी अगले माह के पहले हफ्ते तक आ जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें