राज्य सरकार की ओर से निकाली गई ईडब्ल्यूएस एलआईजी मकानों के लिए आए आवेदनों का ड्रॉ सात नवंबर को निकाला जाएगा। ड्रॉ की प्रक्रिया दोपहर दो बजे से शुरू होगी। वहीं, पुडा ने सभी आवेदकों के नाम अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
लोगों को सात नवंबर दोपहर तक एतराज देने को कहा गया है। वहीं, पुडा ने साफ किया है कि इसके बाद आने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।जानकारी के मुताबिक, पंजाब एंड हाउसिंग डिपार्टमेंट ने कुछ समय पहले मकान के लिए लोगों से आवेदन मांगे थे। इसके तहत मोहाली, डेराबस्सी, बनूड़, लालड़ू, खरड़ व जीरकपुर से जिन लोगों ने आवेदन किया था। उनका ड्रॉ सात नवंबर को निकाला जाएगा।
वहीं, पंजाब हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट ने इस संबंधी रिकॉर्ड अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। साथ ही लोगों को अपने एतराज देने के लिए कहा है। लोगों को एतराज देने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए, इसलिए शनिवार को भी विभाग का दफ्तर खुला रहेगा।
आवेदकों को अपनी सूची देखने के लिए पुडा की वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। इसमें सारी जानकारी होगी। वहीं, ड्रॉ की प्रक्रिया पुडा भवन में होगी। इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। वहीं, सरकार के आब्जर्वर भी तैनात रहेंगे।