फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः सब इंस्पेक्टर व सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की डेट आई सामने, आप भी जान लें

Thu, 29 Nov 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) एसएस प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पुलिस सब इंस्पेक्टर व सिपाही पदों की लिखित परीक्षा 2, 3 व 23 दिसंबर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी परीक्षार्थी व आम जनता को दिक्कत ना आए, इसकी जिम्मेदारी लोकल प्रशासन की होगी। तीन दिनो में करीब 11 लाख युवा परीक्षा में बैठेंगे, इसके सफल आयोजन की एक बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन


एसीएस प्रसाद चंडीगढ़ मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचएसएससी की परीक्षा के सफल आयोजन के लिए तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गत दिनों प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी की करीब 17 लाख युवाओं की परीक्षा आयोजित की गई, जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि 2 दिसंबर को सुबह के सत्र में सब इंस्पेक्टर पुलिस के पुरुष वर्ग व शाम की परीक्षा में महिला वर्ग के परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा करनाल, अंबाला और कुरुक्षेत्र जिलों में आयोजित की जाएगी।

बसों के रूट बढ़ाए जाएंगे : धनपत सिंह
एसीएस (यातायात) धनपत सिंह ने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को यातायात की असुविधा नही रहने दी जाएगी। जिला स्तर पर बसों के रूट बढ़ाएं जाएंगे। लंबे रूटों को कम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां भी 30 से अधिक लड़कियां पेपर देने के लिए जाना चाहती हैं, उनके लिए अलग से बस की सुविधा करने के निर्देश जिला महाप्रबंधक को दिए गए हैं। आईजी अकिल मोहम्मद ने कहा कि परीक्षा के दौरान व्यापक पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी निशांत कुमार यादव, एसपी एसएस भोरिया, डींएसपी विरेन्द्र कुमार, डीईओ ईश्वर सिंह मान आदि अधिकारी उपस्थित थे।  
विज्ञापन


किसानों के दिल्ली कूच के दौरान कानून व्यवस्था का रखें ध्यान
एसीएस ने कहा कि 29 व 30 नवंबर को किसानों के दिल्ली कूच के दौरान कानून व्यवस्था खराब न हो, इसके लिए सभी पुलिस अधिकारियों को व्यापक प्रबंध करने होंगे। विशेषकर फरीदाबाद, सोनीपत, गुरुग्राम के साथ ही दिल्ली से सटे हुए जिलों में चौकसी रखने की ज्यादा जरूरत है। अन्य प्रदेशों से भी रेल गाड़ियों से लोगों के आने की संभावना है, स्टेशनो पर भीड़ ना हो, इसकी भी तैयारी रखें। इसके अलावा, जिला प्रशासन व पुलिस हर गतिविधि पर ध्यान रखें, विशेषकर सोशल मीडिया पर फर्जी समाचारों पर भी निगाह रखें। जहां पुलिस द्वारा नाकाबंदी करेगी, उस स्थान का पहले चयन कर लें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें