हैंडबॉल कोर्ट से हुई शुरुआत
सचिन और स्नेहलता हैंडबॉल के खेल के खिलाड़ी हैं। एक दिन दोनों हैंडबॉल के कोर्ट पर मिले। एक दूसरे से नजरें मिली और खेल खेल के जरिए एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे। सचिन ने बताया कि शादी से पहले उन्होंने एक दूसरे को प्रॉमिस किया था, कि वह अपने जीवन में हैंडबॉल के खेल को जारी रखेंगे और इस खेल से युवा प्रतिभाएं खोजने का काम करते रहेंगे। दोनों इंटरनेशनल स्तर के हैंडबॉल खिलाड़ी रहे हैं और कोच के तौर पर युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। सचिन रेलवे में काम करते है और राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के साथ रहते हैं। वहीं उनकी पत्नी खिलाड़ियों को कोचिंग देती हैं।
मुसीबत के समय में भी प्रॉमिस निभाया
वॉलीबॉल के खेल में अपने करियर की शुरुआत करने वाली वंदना ने बताया कि उनकी लव मैरिज अभिनीश चौहान से आज से 11 वर्ष पहले हुई थी। दोनों चंडीगढ़ के रहने वाले है, वंदना सेक्टर 42 स्थित यूटी खेल विभाग में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वालीवाल की कोच रही हैं। नौ वर्ष के बाद पंजाब खेल विभाग को ज्वाइन किया। अब मौजूदा समय में शहीद भगत सिंह नगर नवांशहर में डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर के तौर पर काम कर रही है। वंदना ने बताया शादी से पहले हम दोनों ने प्रॉमिस किया था कि जिंदगी में चाहे जो कुछ भी हो जाए, हम एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। वंदना ने बताया कि एक वक्त ऐसा भी आया जब ऑफिस जाते समय मेरा एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें मेरी हेड इंजरी हो गई थी, मेरे पति ने मेरी काफी सेवा की। थोड़ा ठीक होने के बाद मुझे रोजाना ऑफिस लाना और छोड़ते थे, इसके लिए उन्होंने अपनी नौकरी भी छोड़ दी थी। मेरी जिंदगी में बुरे पल में अपना प्रॉमिस निभाया और आज तक निभा रहे हैं।