फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, आजकल क्या चल रहे हैं आलू-प्याज के रेट

Wed, 02 Jul 2014 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में मंगलवार को मंडी खुलने पर इंदौर का प्याज थोक भाव में 20 रुपये प्रति किलो जबकि रिटेल में 27 रुपये। वही राजस्थानी प्याज की थोक में 15 रुपये कीमत रही और रिटेल में 16 रुपये।
विज्ञापन


पहाड़ी आलू 22 रुपये प्रतिकिलो थोक में बिका जबकि रिटल में 28 रुपये प्रति किलोग्राम। स्टोर के आलू का थोक भाव 15 रुपये प्रति किलोग्राम रहा जबकि रिटेल में स्टोर का आलू 22 रुपये।

प्याज के रेट में बढ़ोतरी के पीछे डीजल की कीमत और कालाबाजारी को जिम्मेवार ठहराया जा रहा है। सब्जी मंडी में 150 रुपये से लेकर दौ सौ रुपये प्रति कैरेट थोक में टमाटर बिका। एक कैरेट में 20 किलोग्राम टमाटर होता है।
विज्ञापन


थोक में आठ से दस रुपये किलोग्राम टमाटर बिका जबकि रिटेल में 15 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम। शिमला से आने वाले हिमसोना टमाटर की कीमत थोक में 10 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि रिटेल में 20 रुपये प्रति किलोग्राम रही। मार्केट कमेटी के सचिव जीआर पिल्लई ने बताया कि सब्जी के रेट हर रोज बदलते रहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें