फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू-मजीठिया को पटखनी: कौन है आप की उम्मीदवार जीवन जोत कौर...क्यों कही जाती हैं पैड वुमन

Thu, 10 Mar 2022 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल टीम, चंडीगढ़

सार

आम आदमी पार्टी ने नवजोत सिद्धू और बिक्रम मजीठिया के सामने महिला उम्मीदवार जीवन ज्योत को उतारा। हालांकि पूरा फोकस सिद्धू मजीठिया की लड़ाई पर था। लेकिन सभी कठिनाइयों के बीच जीवन जोत ने कमाल कर दिखाया।
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू, जीवन जोत कौर और बिक्रम मजीठिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब से पंजाब विधानसभा चुनाव का डंका बजा, तभी से अमृतसर पूर्वी हॉट सीट बनी हुई थी। यहां से कांग्रेस के नवजोत सिद्धू उम्मीदवार थे। उनके बार बार चैलेंज करने पर अकाली दल के दिग्गज और माझा के जरनैल बिक्रम मजीठिया ने चुनाव लड़ने का एलान किया तो इस सीट पर पारा तेजी से बढ़ा।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने दोनों दिग्गजों के सामने महिला उम्मीदवार जीवन ज्योत को उतारा। हालांकि पूरा फोकस सिद्धू मजीठिया की लड़ाई पर था। लेकिन सभी कठिनाइयों के बीच जीवन जोत ने कमाल कर दिखाया। माझा के दो दिग्गजों को मात देने वाली आम आदमी पार्टी की जीवन जोत कौर अमृतसर में पैड वूमन के रूप में जानी जाती है। वे महिला कैदियों को पंजाब भर की जेलों में सैनिटरी नैपकिन प्रदान करती हैं।



गुरुनगरी की 'पैड वुमन' कही जाने वाली जीवन जोत ने गरीब महिलाओं को प्लास्टिक के सैनिटरी पैड के उपयोग के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया है। जीवन जोत कौर ने एक विदेशी कंपनी के साथ भी करार किया है जो ग्रामीण महिलाओं को दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले सैनिटरी पैड मुफ्त में उपलब्ध कराती है। जीवन ज्योत शी समाज की संस्थापक भी हैं। उनकी संस्था समुदाय के गरीब लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है। 
विज्ञापन


महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाली इस कार्यकर्ता ने पंजाब की जेलों में बंद महिलाओं को सैनेटरी पैड मुहैया करवाए जाने का अभियान चलाया था। इसके अलावा उन्होंने पूर्वी हलके से नशों से ग्रस्त बच्चों को सुधारने और पीड़ित परिवारों की काउंसिलिंग करने पर काम किया। 

जब आप की ओर से उन्हें पूर्वी हलके से उम्मीदवार बनाया गया तो उन्होंने घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क साधा और अपने बच्चों के भविष्य की दुहाई देते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। इसके बाद जो हुआ वह इतिहास रच गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी नवजोत सिंह सिद्धू को 39520 मत से पराजित किया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें