फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, 'आप' की गुल पनाग की अचल संपत्ति

Fri, 21 Mar 2014 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी गुलकीरत कौर पनाग (गुल पनाग) को गाड़ियों का काफी शौक है। किरण खेर की तरह उनके पास ज्यादा ज्वैलरी तो नहीं है, लेकिन उनके नाम तीन गाड़ियां, एक मोटर साइकिल और एक मोपेड है। यह मोपेड उन्होंने इसी साल खरीदा है।
विज्ञापन

गुल पनाग के पास पति से ज्यादा संपत्ति

गुल पनाग के पति गुरशिविंदर सिंह के पास दो गाड़ियां और एक बीएमडब्लू मोटरसाइकिल है। गुल पनाग के पास अपने पति से ज्यादा चल संपत्ति है। लेकिन, अचल संपत्ति पति के पास ज्यादा है।

गुल पनाग के पास 5.05 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है जबकि उनके पति के पास  लगभग 7.88 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। ऐसे में दोनों के पास लगभग 12.93 करोड़ की संपत्ति है।

गुल पनाग को गाड़ियों का काफी शौक

गुल पनाग के नाम पर महिंद्रा स्कारपियो है जो कि उन्होंने 7.3 लाख रुपये में नवंबर, 2012 में खरीदी थी। इसकी कीमत लगभग 7.3 लाख है। इससे पहले उन्होंने अक्तूबर, 2011 में ऑडी क्यू 5 खरीदी जिसकी कीमत लगभग 36 लाख रुपये है।

2009 में उन्होंने टॉयटा इनोवा खरीदी थी जिसकी कीमत 12 लाख रुपये है। 2011 में ही होरी होंडा मोटरसाइकिल ली थी जिसकी कीमत 40 हजार है। इस साल 28 हजार की मोपेड खरीदी है।

गुल पनाग के पति के पास भी महिंद्रा स्कॉरपियो है जिसकी कीमत 7.5 लाख है।

बीएमडब्लू मोटरसाइकिल की मालकिन

वर्ष 2008 में उन्होंने इवेक्ट्रा खरीदी थी जिसकी कीमत 1.10 लाख है और 1998 में बीएमडब्लू मोटरसाइकिल ली थी जिसकी कीमत 1.90 लाख है।

गुल पनाग के पास 440 ग्राम की गोल्ड ज्वैलरी है जिसकी कीमत 12.26 लाख है। इसके अलावा उनके पास 6 लाख रुपये की अन्य ज्वैलरी भी है। पति के पास 230 ग्राम की गोल्ड ज्वैलरी है जिसकी कीमत 6.41 लाख है। 
विज्ञापन

यह है अचल संपत्ति

गुल पनाग के नाम पर पुणे, देहरादून और फतेहगढ़ साहिब में कृषि संपत्ति है जिसकी मार्केट वैल्यू लगभग 82 लाख है। उनके नाम पर द्वारका, नई दिल्ली, कांडाघाट, हिमाचल प्रदेश में फ्लैट है। कांडाघाट में गैराज भी है।

साथ ही डेराबस्सी में सिल्वरसिटी में भी फ्लैट है। शिमला में फ्लैट में एक तिहाई हिस्सा है जबकि मुंबई में फ्लैट में आधा हिस्सा है। नोएडा में दो फ्लैटों में आधा-आधा हिस्सा है। पति के पास गुड़गांव में फ्लैट है। मुंबई में फ्लैट में आधा हिस्सा है। नोएडा में भी फ्लैट में आधा हिस्सा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें