फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25-30 हजार रुपये सस्ता होगा घुटना इम्प्लांट, जानें कैसे मिलेगा फायदा

Mon, 17 Apr 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीजीआई में सुविधा
विज्ञापन
अगर आप घुटनों के दर्द से बूरी तरह से प्रभावित हैं, और घुटना इम्प्लांट के लिए डॉक्टर ने कह दिया है। तो ये खबर आपके काम की है, क्योंकि अब इसके रेट कम होने वाले हैं। घुटना इम्प्लांट के रेट तय करने की दिशा में पीजीआई ने एक और कदम आगे बढ़ा दिया है। पीजीआई ने अमृत फार्मेसी को सभी कंपनियों के इम्प्लांट रखने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पीजीआई को 1 मई तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन


इससे अब यह तय हो गया है कि स्टेंट की तरह अब घुटना इम्प्लांट अमृत फार्मेसी के जरिए मिलेगा, जो करीब 25-30 हजार रुपये सस्ता होगा। अमृत फार्मेसी के पास सिर्फ दो कंपनियों के इम्प्लांट थे, लेकिन डाक्टरों से सहयोग नहीं मिलने के कारण सामान वापस कर दिया गया था। अभी मरीजों को घुटना इम्प्लांट कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर सीधा सप्लाई करते हैं।

पीजीआई में पांच कंपनियां मैक्स, स्मिथ एंड नैफ्यू, जिमर, स्ट्राइकर और जानसन एंड जानसन घुटना इम्प्लांट सप्लाई करती हैं। पीजीआई ने सभी सप्लायर को निर्देश दिए हैं कि वे अब अमृत के जरिए ही सामान बेचें। संभावना है कि मई के दूसरे हफ्ते से घुटना ट्रांसप्लांट करीब 25-30 हजार रुपये सस्ता हो जाएगा। मौजूदा समय में एक घुटना ट्रांसप्लांट में करीब एक लाख 20 हजार रुपये खर्च आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेट कंट्रोल करने के लिए पीजीआई ने बनाई है कमेटी

पीजीआई चंडीगढ़
अमृत फार्मेसी से मिलता है सबसे सस्ता स्टेंट
पूरे देश में सबसे सस्ता स्टेंट अमृत फार्मेसी से मिलता है। इसमें स्टेंट की कीमत करीब 23600 रुपये है, जबकि देश के अन्य जगहों में इसकी कीमत 30 हजार रुपये तय है। दवाओं पर भी 70-80 प्रतिशत की छूट दी जाती है, जिसका सीधा फायदा मरीजों को मिलता है। अमृत फार्मेसी मोदी सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें दवाएं और स्टेंट सस्ते दामों में बेचे जाते हैं।

ऐसे ठगे जा रहे थे मरीज
अमर उजाला ने रिपोर्ट प्रकाशित कर बताया था कि डिस्ट्रीब्यूटर के पास जब घुटना आता है, तब उसकी कीमत (48-52 हजार रुपये) होती है। जब यह मरीज के पास पहुंचता है तो उसकी कीमत 90 हजार से एक लाख रुपये तक पहुंच जाती है। डिस्ट्रीब्यूटर दोगुना मुनाफा कमा रहे थे। बीच में कोई एजेंसी नहीं है, इसके बावजूद इम्प्लांट महंगे मिल रहे हैं।

जब इस बात की जानकारी पीजीआई को मिली तो उसने घुटना इम्प्लांट के रेट तय करने के लिए प्रोफेसर केएलएन राव के नेतृत्व में एक कमेटी गठित कर दी। कमेटी इस मसले पर लगातार मीटिंग कर रही है। मीटिंग के दौरान ही अमृत फार्मेसी के अधिकारियों को सभी कंपनियों के इम्प्लांट रखने के निर्देश दिए गए थे। अमृत फार्मेसी में घुटना इम्प्लांट के अलावा कूल्हा व ट्रामा से संबंधित इम्प्लांट भी मिलेंगे।

कार्डियक स्टेंट की कीमत नियंत्रित करने में भी पीजीआई ने सबसे पहले पहल की थी। पीजीआई में स्टेंट की कीमत भी सबसे कम है। यहां पर 23600 रुपये का स्टेंट मिलता है, जबकि अन्य जगहों पर 30 हजार में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें