फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई सफर करने वालों के लिए बुरी खबर, दोगुना हो गया कई फ्लाइट्स का किराया

Sun, 16 Apr 2017 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हवाई सफर करने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है। गर्मियां शुरू होते ही विमानन कंपनियों ने कई फ्लाइट्स के टिकट रेट बढ़ा दिए हैं। टूर एंड ट्रैवेल्स कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि दिल्ली, मुंबई, जम्मू, जयपुर, लेह के लिए सीधी फ्लाइटें शुरू हो चुकी हैं। इन शहरों में ही सबसे अधिक टूरिस्ट इस समय सफर करते हैं। वहीं स्कूलों की छुट्टी के बाद फ्लाइटों में बुकिंग और अधिक हो गई है।
विज्ञापन


कनेक्टिंग फ्लाइट से लोगों को मिली राहत
इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिंग फ्लाइट से लोगों को राहत मिल गई है। जम्मू, जयपुर, लेह यात्री एक घंटे में पहुंच जाते हैं। वहीं पहले उन्हें दिल्ली से होकर जाने में पांच घंटे का समय लगता था। इस कारण लोग टैक्सी का सफर करते थे। डायरेक्ट फ्लाइट होने के कारण बुकिंग बढ़ गई है। इंडिगो विमानन कंपनी के स्टेशन मैनेजर वरून ने बतया कि लगातार यात्रियों की संख्या में इजाफा होने के बाद टिकट के दाम बढ़े हैं। अभी यह बढ़े रहेंगे।
विज्ञापन

दोगुना हो गया कई फ्लाइट्स का किराया

डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
फ्लाइट ---------- स्थान  -------- दस दिन पहले ------- अब
  स्पाइस जेट -------- दिल्ली---------- 2500--------- 4500
 इंडिगो --------- दिल्ली ------------  2393-------- 4000
  इंडिगो --------- मुंबई --------------4600-------9646
 जेट एयरवेज ------ मुंबई ------------- 4500-------- 9600
 इंडिगों ----------बेंगलूर ----------- 5000-------- 10000
 जेट एयरवेज ----- जयपुर ------------2000-------- 3600
 इंडिगो -------- जम्मू------------ 1900--------- 3200
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें