अमर उजाला की ओर से रूपांतरण क्लब की सदस्याओं के लिए अमर उजाला जेस्प्री कीवी फ्रूट क्वीन कांटेस्ट सीजन-टू का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 25 और 26 मई को कांटेस्ट के सेलीब्रेटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने अपनी डिश का लाइव डेमो प्रस्तुत किया था।
कांटेस्ट के इस डेमोस्ट्रेशन में 500 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया था। इस कांटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए 15 जून तक अपनी कीवी से बनी रेसिपी, नाम-पता लिख कर अमर उजाला के चंडीगढ़ में सेक्टर-9डी के एससीओ 34-37 में स्थित दफ्तर या पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित प्लॉट नंबर-49 में जमा करवा सकते हैं।
इसके लिए ऑनलाइन भी अपनी रेसिपी nageshdubey51@gmail.com पर भी भेज सकते हैं। कांटेस्ट की विजेता को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9803079803 पर संपर्क कर सकती हैं।