फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: रजत पदक जीतने वाले किशोर जेना ने दो साल से नहीं ली छुट्टी, रंग लाई मेहनत, कोच बोले- सपना पूरा

Fri, 06 Oct 2023 01:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

कोच समरजीत सिंह मल्ली ने कहा कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि किशोर कुमार जेना ने उनसे ट्रेनिंग लेकर एशियन गेम्स में रजत पदक जीता है। साथ ही साल 2024 ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वह नीरज चोपड़ा के साथ दूसरे ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने इस सफलता को हासिल किया है।
विज्ञापन
किशोर कुमार जेना। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में चल रहे एशियाई खेलों में जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ी किशोर कुमार जेना की इस उपलब्धि पर उनके कोच समरजीत सिंह मल्ली काफी खुश हैं। एनआईएस में एथलेटिक्स कोच समरजीत सिंह मल्ली करीब तीन साल से जेना को ट्रेनिंग दे रहे हैं। गुरु के साथ जेना ने भी दो साल से छुट्टी नहीं ली और मैदान पर कड़ी मेहनत की है।

विज्ञापन


कोच मल्ली ने कहा कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि किशोर कुमार जेना ने उनसे ट्रेनिंग लेकर एशियन गेम्स में रजत पदक जीता है। साथ ही साल 2024 ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वह नीरज चोपड़ा के साथ दूसरे ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने इस सफलता को हासिल किया है। जेना ने 87.54 मीटर पर थ्रो की।

कोच मल्ली खुद भी जीत चुके हैं छह पदक

कोच ने बताया कि एशियाई खेलों में भाग लेने के लिए जाने से पहले उन्होंने जेना को 80 मीटर पर थ्रो करने का लक्ष्य दिया था। जेना ने इसे पूरा कर दिखाया। मेडल जीतने के बाद जेना ने भी फोन किया और अपने कोच का धन्यवाद किया। गौरतलब है कि कोच मल्ली खुद भी जैवलिन में छह इंटरनेशनल पदक जीत चुके हैं। उन्होंने 2013 एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। 2016 की सैफ गेम्स में भी मल्ली ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें