एक ट्रैक्टर कंपनी के डीजीएम कर्मजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा में साल में औसतन 32 हजार के करीब ट्रैक्टरों की बिक्री होती है। इस बार किसान आंदोलन के चलते और खासकर ट्रैक्टर परेड को लेकर ट्रैक्टर बिक्री में उछाल आया है। एक अनुमान के मुताबिक यह बढ़ोतरी करीब 17.35 प्रतिशत ज्यादा है। एक और ट्रैक्टर एजेंसी के अधिकृत डीलर देवेंद्र सैनी ने बताया कि उसके पास दो एजेंसी हैं, दो माह में सामान्य से ज्यादा ट्रैक्टरों की बिक्री हुई है।
कहां पर कितने हैं ट्रैक्टर
- जिला : ट्रैक्टरों की संख्या
- अंबाला : 10537
- भिवानी : 30048
- फरीबादाबाद : 3506
- फतेहाबाद : 17882
- गुरुग्राम : 5640
- हिसार : 27035
- झज्जर : 18541
- जींद : 15947
- कैथल : 15294
- करनाल : 19773
- कुरुक्षेत्र : 15118
- महेंद्रगढ़ : 8501
- नूंह : 5852
- पलवल : 14233
- पंचकूला : 2729
- पानीपत : 9985
- रेवाड़ी : 5429
- रोहतक : 11953
- सिरसा : 30869
- सोनीपत : 18612
- यमुनानगर : 13308
(नोट : यह डाटा वर्ष 2018-19 का है सांख्यिकी विभाग हरियाणा से लिया गया है।)
जब हरियाणा बना तो केवल थे 4803 ट्रैक्टर
जब हरियाणा पंजाब से अलग होकर नया राज्य बना था तो उस समय प्रदेश में कुल 4803 ट्रैक्टर थे। इसके बाद इनकी संख्या बढ़कर 1970-71 में 12312, 1980-81 में 52689, 1990-91 में 130246, वर्ष 2000-1 में 209613, 2010-11 में 262236 हो गई। वर्ष 2015-16 में 312476 हो गई और वर्ष 2018-19 में यह आंकड़ा 300792 तक पहुंच गया।