फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाइवे पूरी तरह बंद, किसानों का बढ़ा जमावड़ा, तीन राज्यों से पहुंचे हजारों 'अन्नदाता'

Fri, 25 Dec 2020 09:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
केएमपी एक्सप्रेस वे पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन के 13 दिन बाद हरियाणा-राजस्थान की सीमा पर स्थित खेड़ा बॉर्डर से किसानों ने दिल्ली कूच किया तो पुलिस ने हरियाणा सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया। इससे शुक्रवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे दोनों तरफ से पूरी तरह बंद हो गया। बता दें कि 13 दिसंबर से जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली सड़क बंद थी लेकिन अब किसान दूसरी सड़क पर भी टेंट लगाकर बैठ गए हैं। 

विज्ञापन


हरियाणा की रेवाड़ी पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए सीआईएसएफ, आरएएफ, वाटर कैनन की गाड़ियां व हाईवे पर कंटेनर लगाकर रास्ता बंद किया था। करीब एक घंटे तक किसानों व पुलिस के बीच तनातनी का माहौल रहा। बाद में किसान हाईवे पर ही बैठ गए।

यह भी पढ़ें- हर बार किस्मत नहीं देती साथ...दो माह पहले मौत के मुहाने से लौटा, अब ठीक वैसे ही 'साथी' संग गई जान
विज्ञापन


खेड़ा बॉर्डर पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार की रात को भी तीन जत्थों में गुजरात व महाराष्ट्र से करीब तीन हजार किसान पहुंचे हैं। वहीं शनिवार को राजस्थान से सांसद हनुमान बेनीवाल भी अपने समर्थकों के साथ बॉर्डर पर दिल्ली जाने के लिए पहुंचेंगे। सांसद ने पहले से ही चेतावनी दी है कि किसानों के साथ दिल्ली जाएंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कौन थे पंडित गोलकनाथ, जिनके नाम पर बना पंजाब का सबसे पुराना चर्च, रोचक है इतिहास

रेवाड़ी पुलिस ने राजस्थान से आने वाले सभी रास्ते किए सील
राजस्थान के किसानों का हरियाणा में प्रवेश करने से रोकने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने सभी बॉर्डर को सील कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जगह-जगह बैरिकेड लगाकर पुलिस बल तैनात किया हुआ है। पुलिस की ओर से जयसिंहपुर खेड़ा, कोटकासिम- बोलनी बॉर्डर, खंडोडा बॉर्डर व भिवाड़ी की तरफ से धारूहेड़ा को आने वाले मार्ग पर नाकाबंदी कर बैरिकेड लगाए गए हैं। इतना ही नहीं बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हाईवे के साथ सर्विस लेन को भी पुलिस ने बंद किया हुआ है। 

हाईवे किसी तरह अवरुध न हो इसके लिए पुलिस की ओर से पूरी तैयारी की गई है। सभी बॉर्डर पर नाकाबंदी कर पुलिस की तैनाती की गई है। आमजन को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। -अभिषेक जोरवाल, एसपी रेवाड़ी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें