फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन : मटका चौक पर बैठे निहंग को उठाया, लोगों ने पहुंचकर फिर बिठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। किसानों के समर्थन में पिछले दो महीने से मटका चौक पर बैठे निहंग लाभ सिंह को सोमवार को पुलिसकर्मियों ने उठा दिया। इसका वीडियो कुछ लड़कियों ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते-देखते यह वीडियो वायरल हो गया। अगले दिन निहंग के समर्थन में पूरा हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने उसे दोबारा से वहीं बैठा दिया।
विज्ञापन

निहंग को समर्थन देने के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में ट्राइसिटी के लोग मटका चौक पर पहुुंचे। इस दौरान लोग अपने घरों से लड्डू, बर्फी और दूध का प्रसाद लेकर आए और मटका चौक पर सभी में बांटा। खुड्डा अलीशेर गुरुद्वारे से भी काफी प्रसाद आया हुआ था। इस दौरान युवाओं ने बैसाखी पर लोकगीत गाए। अनुप्रीत कौर ने अलगोजा बजाया और बुगचु वादक जग्गी ने मालवा के बैसाखी लोक गीत गाए।
लोग बोले- हम निहंग बाबा के साथ हैं
मटका चौक पर पहुंचे पैनी ने बताया कि निहंग के प्रति उनकी काफी सहानुभूति है। वह काफी दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। वे पूरा दिन मटका चौक पर बैठे रहते हैं। इससे लोगों को क्या परेशानी होनी थी। बेवजह उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनके समर्थन में शहर के सभी युवा हैं। बीए अंतिम वर्ष के छात्र आकाशदीप ने बताया कि निहंग बाबा ने आज तक किसी को तंग नहीं किया। अब पुलिस बेवजह उन्हें परेशान कर रही है। हम लोग उनके साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें