फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण खेर ने एचआरडी को लिखा पत्र, एसएसए बजट जारी करने की मांग

Sun, 25 Dec 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांसद किरण खेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) सोसायटी का बजट जारी करने के लिए सांसद किरण खेर ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चिट्ठी लिखी है। सांसद ने आग्रह किया कि बजट जारी होगा तो एसएसए टीचर्स की सैलरी दी जा सकेगी। 
विज्ञापन


प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ऑफ मिनिस्ट्री वर्ष 2016-17 के तहत 65.68 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी थी। इसके तहत जारी की गई 32.69 करोड़ रुपये की पहली किस्त को एसएसए सोसायटी खर्च कर चुकी है। 

लेकिन 32.79 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त अभी तक जारी नहीं की गई है। वर्तमान समय में एसएसए सोसायटी अपने अधीनस्थ शिक्षकों की सैलरी दे पाने में असमर्थ है। सांसद किरण खेर ने अपनी चिट्ठी में बताया कि शिक्षकों की 2 से 3 महीने की सैलरी अभी बाकी है। 
विज्ञापन


वेतन नहीं मिलने से इन शिक्षकों के परिवारों को मुश्किलें पेश आ रही हैं। उन्होंने चिट्ठी के माध्यम से मंत्री को संबंधित अथॉरिटी को आदेश जारी कर तुरंत फंड जारी करने की अपील की ताकि एसएसए की कार्यप्रणाली सुचारु तौर पर चलती रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें