फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण के मजाक को कांग्रेसियों ने बनाया मुद्दा

Sat, 16 Aug 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
किरण खेर के एक मजाक का कांग्रेसियों ने मुद्दा बना दिया। सेक्टर-38 डिस्पेंसरी में रैबीज क्लीनिक का उद्घाटन करने आई सांसद किरण खेर ने मेयर से कहा कि अब आप मेरा स्वागत करने आए हो, तीज पर तो आप मुझे बुलाना नहीं चाहते थे। उनकी ये टिप्पणी पूरा दिन चर्चा का विषय बनी रहीं। वहीं कई कांग्रेस पार्षदों ने खेर की इस टिप्पणी पर नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन


दरअसल मेयर हरफूल चंद्र कल्याण खुद उनका स्वागत करने के लिए गुलदस्ता लेकर आगे खड़े थे। अपनी गाड़ी से उतरते ही किरण खेर ने मेयर पर टिप्पणी कर दी।

गौरतलब है कि तीज फेस्टिवल में किरण खेर को चीफ गेस्ट न बुलाने पर काफी विवाद हुआ था। मेयर कल्याण खुद ही किरण को न बुलाने की जिद पर अड़े हुए थे जिस कारण फेस्टिवल एक हफ्ता लेट हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें