फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बीमार हैं किरण खेर.. बताने में भाजपा ने क्यों कर दी देर..’ कांग्रेस ने बंद किया सांसद किरण खेर ढूंढो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कांग्रेस ने सांसद किरण खेर को ढूंढने का अभियान बंद कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि उन्हें जानकारी हुई कि किरण खेर बीमार हैं। अच्छा होता भाजपाई पहले ही इसे सार्वजनिक कर देते। कम से कम जनता सवाल तो न पूछती। कांग्रेस किरण खेर के शीघ्र सेहतमंद होने की प्रार्थना करती है।
विज्ञापन

सुभाष चावला ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि भाजपा नेता खुद मान रहे हैं कि किरण खेर को स्वस्थ होने में बहुत समय लगेगा। ऐसे में उनकी गैरहाजिरी में क्या प्रबंध किया गया है, जिससे विकास कार्य पूरे हो सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में कहा था कि किरण को नहीं, मुझे वोट दीजिए। अब उन्हें किसी की जिम्मेदारी लगानी चाहिए।
चावला ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने मान ही लिया कि पानी के दाम बढ़ाना उनकी गलती थी। निगम को भाजपा ने पहले ही पंगु बना दिया है, अब प्रशासन भी नहीं सुनता। चावला ने अरुण सूद से भी कहा कि पार्षद सतीश कैंथ के पिता के निधन के बाद भी आप समेत भाजपाइयों ने जो प्रदर्शन किया, उससे परहेज किया जाना चाहिए था। उसी का नतीजा है कि सांसद किरण खेर वाला प्रकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें