खरगे के साथ हेलीकॉप्टर से दिल्ली निकले राहुल
रैली के तुंरत बाद राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हेलीकॉप्टर में सवार होकर दिल्ली की ओर निकल गए हैं। अब वे शनिवार सुबह ही लौटेंगे। अब उनकी यात्रा सुबह सात बजे सीधे करनाल के घरौंडा कस्बे के गांव कोहंड से शुरू होगी। वे जीटी रोड से करनाल के रास्ते कुरुक्षेत्र और अंबाला की ओर कूच करेंगे। कोहंड के बाद उनका ब्रेक सुबह 10 बजे मधुबन कस्बे के नजदीक अर्पणा अस्पताल के पास होगा। इसके बाद वे दोपहर तीन बजे बाद डीएवी पब्लिक स्कूल से अपनी यात्रा की दोबारा शुरुआत करेंगे। यहां से चलने के बाद शाम छह बजे उनकी यात्रा इंद्री में समाप्त होगी। यहां उनका रात्रि ठहराव रहेगा।
किसान-मजदूर, युवा और सैनिक रहे राहुल के भाषण का केंद्र
राहुल गांधी ने अपने 33 मिनट के भाषण में किसान, मजदूर, युवाओं और सैनिकों को केंद्र में रखा। जहां न्याय योजना के जरिए किसानों और मजदूरों को लुभाने की कोशिश की तो बेरोजगारी और अग्निवीर योजना का मुद्दा उठाकर युवाओं और सैनिकों की दुखती रग पर हाथ रखा।